फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tunisha Sharma was planning to celebrate her birthday co actor vineet raina share last chat screenshot

Tunisha Sharma: 10 दिन बाद अपने जन्मदिन पर पार्टी की प्लानिंग कर रही थीं तुनिशा, को-स्टार संग आखिरी चैट वायरल

Sun, 25 Dec 2022 02:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 25 Dec 2022 02:31 PM IST
सार

तुनिशा शर्मा के साथ 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर चुके अभिनेता विनीत रैना ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री संग अपनी आखिरी बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया है। चैट में तुनिशा 4 जनवरी को अपने जन्मदिन पर विनीत के साथ मिलने का प्लान बना रही थीं।

विज्ञापन
Tunisha Sharma was planning to celebrate her birthday co actor vineet raina share last chat screenshot
तुनिशा शर्मा, विनीत रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के निधन की खबर ने हर किसी को शॉक कर दिया है। कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि महज 20 साल की उम्र में तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। शनिवार को तुनिशा शो की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और फिर को-स्टार के मेकअप रूम में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, अब तुनिशा के साथ शो में काम कर चुके विनीत रैना ने अभिनेत्री के साथ की गई अपनी आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें वह अपने जन्मदिन की प्लानिंग कर रही थीं।

विज्ञापन

Tunisha Sharma was planning to celebrate her birthday co actor vineet raina share last chat screenshot
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

तुनिशा शर्मा के साथ 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर चुके अभिनेता विनीत रैना ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री संग अपनी आखिरी बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया है। चैट में तुनिशा 4 जनवरी को अपने जन्मदिन पर विनीत के साथ मिलने का प्लान बना रही थीं। इसके साथ ही विनीत ने तुनिशा का एक फोटो भी शेयर किया, जो उन्होंने शो के सेट पर क्लिक किया था।

Tunisha Death: तुनिशा ने को-स्टार के मेकअप रूम में क्यों की आत्महत्या? एक्ट्रेस की मौत के बाद उठे ये पांच सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Tunisha Sharma was planning to celebrate her birthday co actor vineet raina share last chat screenshot
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्रीनशॉट में विनीत और तुनिशा मिलने की बात करे रहे हैं। विनीत कहते हैं कि अब हमें मिलना चाहिए, जिस पर तुनिशा कहती हैं कि बहुत ही जल्द। फिर वह कहती हैं, जल्दी मिलो आप प्लान करते हैं और मेरा बर्थडे भी आ रहा है, तब तो पार्टी होगी 4 को (4 जनवरी)। विनीत ने टूटे हुए दिल और रोती हुई इमोजी के साथ तुनिशा के साथ अपनी आखिरी चैट को शेयर किया है।

Charlie Chaplin: मुसीबतों में भी मुस्कुराना जानते थे चार्ली चैपलिन, उनसे सीखा जा सकता है जिंदगी जीने का सलीका

विज्ञापन

Tunisha Sharma was planning to celebrate her birthday co actor vineet raina share last chat screenshot
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा विनीत रैना ने तुनिशा की सेट पर क्लिक की गई एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह आंख बंद करके बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ये वो तस्वीर है जो मैंने क्लिक की थी, मुझे नहीं पता था कि ये आखिरी होगी। तुमने कहा था कि मैं जब मुंबई वापस आऊंगा तो हम मिलेंगे और हम एक बार फिर तुम्हारा बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे, तुम मेरे लिए गाना गाओगी। ये ठीक नहीं है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले एंजेल, मैं हमेशा तुम्हें अपने दिल में रखूंगा।' बता दें कि इस मामले में तुनिशा शर्मा के को स्टार शीजान खान को पुलिस ने चार दिन की हिरासत में लिया है।

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने धरा पूर्व प्रधानमंत्री का अद्भुत रूप, फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed