{"_id":"651b885b255a80d9660ae8e4","slug":"shakeel-siddiqui-pakistani-comedian-claimed-that-manoj-tiwari-asked-him-to-settle-in-india-but-he-refused-beca-2023-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shakeel Siddiqui: कॉमेडियन शकील सिद्दीकी ने भारत में बसने से कर दिया था साफ इनकार, वजह जान दंग रह जाएंगे आप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shakeel Siddiqui: कॉमेडियन शकील सिद्दीकी ने भारत में बसने से कर दिया था साफ इनकार, वजह जान दंग रह जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 03 Oct 2023 08:49 AM IST
सार
शकील सिद्दीकी ने अपने बड़े दावे से हर किसी को हैरान कर दिया है। पाकिस्तानी कॉमेडियन ने दावा किया है कि उन्हें भारत की नागरिकता की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने एक बड़े कारण से इसे अपनाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
शकील सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'कॉमेडी सर्कस 3' में नजर आए पाकिस्तानी कॉमेडियन शकील सिद्दीकी किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। शकील अपने फनी फेस एक्सप्रेशन और बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों को गुदगुदाने में सफल रहते हैं। वहीं, शकील एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह काम को लेकर नहीं बल्कि अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। कॉमेडियन ने दावा किया है कि उन्हें भारतीय नागरिकता की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।
2 of 5
शकील सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
शकील सिद्दीकी ने अपने बड़े बयान से हर किसी को हैरान कर दिया है। कॉमेडियन ने यूट्यूबर नादिर अली से बात करते हुए दावा किया है कि मनोज तिवारी ने उनसे भारत में बसने के लिए कहा था। साथ ही उन्हें भारतीय नागरिकता की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मनोज तिवारी ने कहा कि क्या शकील भाई आ जाओ हिंदुस्तान। हम करवा देंगे सब।'
3 of 5
शकील सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
शकील ने मनोज तिवारी की बात पर अपनी प्रतिक्रिया को साझा करते हुए कहा, 'मैंने उनसे कहा कि नहीं यार, अगर अपनी मां से वफा नहीं कर सकता तो तुम्हारी मां से क्या वफा करूंगा।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कहा कि एक-दूसरे की मां का सम्मान करना और उन्हें सलाम करना अच्छी बात है। हमें एक-दूसरे के राष्ट्र और धर्म का सम्मान करना चाहिए।' उन्होंने भारत और पाकिस्तान में एक्टर्स और कॉमेडियन के पेमेंट की तुलना करते हुए कहा, 'छोड़ो भाई, बहुत फर्क है।'
शकील सिद्दीकी से एक बीते इंटरव्यू में पाकिस्तान में स्टैंड-अप कॉमेडी शो के बारे में उनकी राय के बारे में सवाल किया गया था। शकील से पूछा गया था, 'द कपिल शर्मा शो भारत में काफी लोकप्रिय शो है, पाकिस्तान में ऐसे शो क्यों नहीं हैं?' इस पर शकील ने जवाब दिया था, 'कपिल शर्मा जैसा शो बनाने के लिए, आपको यहां शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान या कटरीना कैफ को ढूंढना होगा।'
शकील ने भारत और पाकिस्तान के कॉमेडी शो के अंतर के बारे में विस्तार से साझा किया था, 'हमारे कलाकार इंटरव्यू के लिए आते हैं और सख्ती से कहते हैं कि नहीं, हम प्रदर्शन नहीं करेंगे। यही अंतर है। भारतीय अभिनेता हमेशा उसी शो में प्रदर्शन करते हैं जिसमें उन्हें आमंत्रित किया जाता है और यहां तक कि उन्हें अनुसरण करने के लिए स्क्रिप्ट भी दी जाती है, और वे ऐसा करते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।