रियलिटी शो 'बिग बॉस' की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। दर्शकों के बीच सलमान खान के इस शो को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस शो में जहां भरपूर मनोरंजन होता है, वहीं यहां वाद-विवाद भी कम नहीं होते। कंट्रोवर्सी के लिए भी यह शो चर्चित हो चुका है। प्रतिभागियों के बीच होने वाली आपसी साजिश और लड़ाई-झगड़े हर सीजन में देखने को मिले हैं। कुछ प्रतिभागियों पर बिग बॉस के घर के माहौल ने ऐसा असर किया कि वे अवसाद में जाने लगे थे। आइए जानते हैं...
Bigg Boss: इन सितारों के लिए बिग बॉस बना 'मुसीबत का घर', हो गए थे डिप्रेशन का शिकार
एमसी स्टेन
बिग बॉस 16 में बतौर प्रतिभागी जुड़े एमसी स्टेन भी शो में रहते हुए मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा था कि वह इस शो में रहते हुए डिप्रेशन में जा रहे हैं। उनका इस घर में रहने का बिल्कुल भी मन नहीं है।
कोइना मित्रा
कोइना मित्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कोइना बिग बॉस 13 का हिस्सा बनी थीं। इस शो में आकर वह खूब पछताई थीं। एक बातचीत में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने शो में आकर बहुत बड़ी गलती कर दी। शो में आने के बाद उनकी मानसिक सेहत पर काफी बुरा असर पड़ा था।
निमृत कौर अहलूवालिया
बिग बॉस 16 में निमृत कौर अहलूवालिया शालीन भनोट से लड़ाई के बाद काफी परेशान हो गई थीं। इस शो में बिग बॉस से बात करते हुए निमृत खूब फूट-फूटकर रोई थीं। निमृत ने बताया था कि वह शो में आने से पहले डिप्रेशन की दवाईयां ले रही थीं मगर तीन-चार महीने पहले बंद कर दी थीं। लेकिन, शो में आने के बाद उन्हें काफी तकलीफ महसूस होने लगी थी।
Kangana Ranaut: 'द वैक्सीन वॉर' की आलोचना पर भड़कीं कंगना रणौत, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। शो में रहते हुए वह भी मानसिक परेशानियों से जूझीं। शमिता ने एक बातचीत में खुलासा किया था कि बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने के बाद उनका एंजाइटी का स्तर काफी बढ़ गया था। इससे निपटने के लिए उन्हें थेरेपी का सहारा लेना पड़ा था। शमिता ने बिग बॉस शो को भावनात्मक रूप से 'टॉक्सिक' करार दिया था।
Pahlaj Nihalani: पहलाज निहलानी ने इस कारण बंद की सुनील शेट्टी की 'आरजू', वर्षों बाद किया खुलासा