फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बधाई हो: रुचिका कपूर और शाहीर शेख के घर आई नन्ही परी, फैन्स ने यूं जताई खुशी

Sat, 11 Sep 2021 08:46 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 11 Sep 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
Shaheer sheikh and Ruchika kapoor blessed with baby girl fans are showering love
शाहीर शेख, रुचिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के मशहूर अभिनेता शाहीर शेख और रुचिका कपूर के जीवन में नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी। 10 सितंबर को शाहीर और रुचिका माता-पिता बन गए। उनके घर एक प्यारी सी नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसके अलावा अभी और कोई जानकारी सामने नहीं हैं। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले शाहीर ने पत्नी रुचिका के गोदभराई की रस्म की थी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी।अब फैंस नए नए माता पिता बने रुचिका और शाहीर को इस खुशखबरी पर बधाई दे रहे हैं।



नन्ही परी ने लिया रुचिका शाहीर के घर जन्म

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज में रुचिका कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इसे देखने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई दी थी। रुचिका कपूर के आउटफिट की बात करें तो वह पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं वहीं शाहीर ग्रे कलर की टी-शर्ट में नजर आए। सेरेमनी में क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धि डोगरा, तनुश्री दासगुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हुए।

Shaheer sheikh and Ruchika kapoor blessed with baby girl fans are showering love
शाहीर शेख, रुचिका कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहीर और रुचिका की शादी की खबर पिछले साल नवंबर में सामने आई थी। कोर्ट मैरिज के बाद कपल आशीर्वाद लेने एक्टर के माता-पिता से मिलने जम्मू पहुंचे थे, जिसके बाद मुंबई में उन्होंने एक छोटा सा रिसेप्शन भी दिया था। जून के महीने में पहली बार फैंस को रुचिका की प्रेग्नेंसी की खबर के बारे में तब पता चला जब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नए आउटफिट की तस्वीर पोस्ट की थी जो उस स्टोर से आई थी जहां मैटरनिटी वियर मिलता है। वहीं उन्होंने एक और तस्वीर भी साझा की थी जिसमें उनकी बेबी बंप साफ दिख रहा था। इसके बाद से ही फैंस को अंदाजा लग गया था कि वो जल्द ही गुड न्यूज सुनाने वाली हैं।

Shaheer sheikh and Ruchika kapoor blessed with baby girl fans are showering love
शाहीर शेख, रुचिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहीर शेख ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे शादी ने उनके जीवन में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि वो उस फेज में हैं जहां वो हर दिन नई चीजें सीख रहे हैं। शाहीर ने कहा था कि वो मुंबई में लंबे समय से अकेले रह रहे थे और अब वो किसी के साथ अपना घर बांटना सीख रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो रुचिका के लिए खाना बनाना भी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheer sheikh and Ruchika kapoor blessed with baby girl fans are showering love
शाहीर शेख - फोटो : सोशल मीडिया

शाहीर ने बताया की शादी के बाद वो रिसेप्शन देने वाले थे लेकिन कोविड 19 के चलते उन्हें ये टालना पड़ा। शाहीर ने कहा कि, 'मैंने अपने दो करीबी रिश्तेदारों को खो दिया। मैं काफी बेचैन और घबराया हुआ था। मैं चाहता था कि मेरे माता पिता मुंबई आ जाएं और मेरे पास ही रहें लेकिन मुझे इस बात की चिंता हो रही है कि क्या उनके लिए इस समय में सफर करना सही रहेगा?

विज्ञापन
Shaheer sheikh and Ruchika kapoor blessed with baby girl fans are showering love
शाहीर शेख, रुचिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहीर ने कहा था कि उन्हें काफी भी बहुत ही शानदार शादी नहीं चाहिए थी वो अपनी शादी भी सादगी से करना चाहते थे। वहीं अब शाहीर का परिवार भी पूरा हो चुका है। करियर की बात करें तो रुचिका एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स फिल्म्स डिवीजन की प्रमुख हैं।वहीं शाहीर ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘महाभारत’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed