फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Balika Vadhu 2: शुरू हो गई गौने की तैयारी, देखिए बदलाव का सामना करने के लिए कितनी तैयार है आनंदी

Fri, 10 Sep 2021 10:42 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 10 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Balika Vadhu 2: The preparation for the gauna has begun, see how ready Anandi is to face change
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला मुंबई
मनोरंजन चैनल कलर्स के शो ‘बालिका वधू’ धीरे धीरे ही सही पर दर्शकों पर अपनी पकड़ बनाता दिख रहा है। धारावाहिक के लॉन्च के बाद से ही नई आनंदी के किरदार में श्रेया पटेल ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अभी आनंदी का प्यारा बचपन देखने को लेकर दर्शकों के मन में तमाम सारे सवाल तो हैं लेकिन उसकी मासूमियत और मस्ती ने दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। इस शो में आनंदी का सफर अब तक काफी सुहाना रहा है लेकिन अब चीजें जल्द ही बदलने वाली हैं, क्योंकि शो की कहानी अगले चरण में प्रवेश करने जा रही है। शो की शूटिंग के दौरान देखने को मिला कि धारावाहिक के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबर्दस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।
Balika Vadhu 2: The preparation for the gauna has begun, see how ready Anandi is to face change
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शूटिंग के दौरान जो धारावाहिक की कहानी में दिखा कि शो में जल्दी ही आने वाली अपनी जिन्दगी की कड़वी सच्चाई से बेखबर छोटी आनंदी अपने प्यारे और मासूम बचपन का मजा ले रही है। दर्शकों ने पिछले कुछ एपीसोड्स में आनंदी को शैशव अवस्था में ही जिगर के साथ अपनी शादी का पता चलने पर प्रतिक्रिया देते देखा और अब कहानी के मुताबिक उसका गौना होने जा रहा है। इस समारोह के दौरान वह अपनी किस्मत का सामना करेगी और उसे अपने माता पिता का घर छोड़ना होगा।
Balika Vadhu 2: The preparation for the gauna has begun, see how ready Anandi is to face change
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला मुंबई
आनंदी की जिन्दगी में आने वाले इस जबर्दस्त बदलाव के लिए वह कितनी तैयार है और क्या होगा जब उसे जिगर के घर में बहू के रूप में रहने पर मजबूर किया जाएगा, कहानी के इस बदलाव की शूटिंग शुरू हो चुकी है। धारावाहिक ‘बालिका वधू’ की कहानी के इस ट्विस्ट के बारे में आनंदी का रोल निभा रहीं श्रेया पटेल कहती हैं, ‘’आनंदी की जिन्दगी में एक बड़ा मोड़ आने वाला है, जो उसकी दुनिया को पूरी तरह से बदल देगा। गौना का सीक्वेंस, शो के प्लॉट में एक महत्वपूर्ण ट्विस्ट लेकर आएगा और आगामी एपिसोड्स में हर कोई आनंदी की भावनाओं का ज्वार देखेगा।‘’
विज्ञापन
विज्ञापन
Balika Vadhu 2: The preparation for the gauna has begun, see how ready Anandi is to face change
बालिका वधू - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस बारे में खिमजी का किरदार अदा कर रहे अंशुल त्रिवेदी बताते हैं, “आनंदी के सामने कई चुनौतियां आने वाली हैं क्योंकि शो की कहानी एक महत्वपूर्ण मोड़ लेने जा रही है जो आनंदी को उसकी जिन्दगी की कड़वी सच्चाई से रूबरू कराएगा। हम ‘बालिका वधू’ के इस नये फेज के लिये खुद को तैयार कर रहे हैं।’’ अब दर्शकों के सामने सवाल ये होंगे कि जब गौना सीक्वेंस आनंदी की दुनिया में भारी उतार-चढ़ाव लेकर आयेगा, तब क्या आनंदी सिस्टम और परंपराओं से लड़ेगी? या फिर हार मान लेगी?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed