फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में दो वक्त की रोटी की मोहताज हुई ये एक्ट्रेस, पिता की मौत के बाद आया आर्थिक संकट

Tue, 04 May 2021 06:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 04 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
'Sasural Simar Ka 2' Actress Vibha Bhagat REVEALS about Financial Crisis she had faced in Covid Times
विभा भगत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में ससुराल सिमर का 2 धारावाहिक शुरू हुआ है और तभी से लगातार चर्चा में बना हुआ है। वहीं शो का हिस्सा अभिनेत्री विभा भगत भी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल, विभा ने अपने जीवन से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं जिन्हें सुनने के बाद दर्शकों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। विभा ने बताया कि बीते दो साल उनकी जिंदगी काफी संघर्ष भरी रही है। यहां तक कि उन्हें दो वक्त के खाने का इंतजाम करने में भी कठिनाई होती थी।

'Sasural Simar Ka 2' Actress Vibha Bhagat REVEALS about Financial Crisis she had faced in Covid Times
विभा भगत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विभा ने इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू में किया है जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी समय से चल रहे संघर्षों के बारे में बताया। अभिनेत्री ने अपने कठिन समय के बारे में कहा कि कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां भी आ जाती थीं कि वह एक ही वक्त के खाने का इंतजाम कर पाती थीं।

'Sasural Simar Ka 2' Actress Vibha Bhagat REVEALS about Financial Crisis she had faced in Covid Times
विभा भगत - फोटो : सोशल मीडिया

विभा भगत कहती हैं, 'बीते दो साल मेरे लिए बहुत ही मुश्किलों भरे रहे हैं। मैंने अपने पिता को खो दिया और मुझे काम भी नहीं मिल रहा था। इस कारण मैं आर्थिक और मानसिक रूप से टूट गई थी। एक वक्त ऐसा भी आया जब मैं दिन में सिर्फ एक ही वक्त का खाना जुटा पाती थी। कई बार तो सिर्फ कोई फल या बिस्किट का पैकेट ही नसीब हो पाता था। पर हम ऐक्टर्स कभी इन सब चीजों के बारे में बात नहीं करते क्योंकि हमने खुद ही ऐसी जिंदगी चुनी लेकिन दो सालों के बाद मुझे 'ससुराल सिमर का' मिला और मैंने उसे तुरंत स्वीकार कर लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
'Sasural Simar Ka 2' Actress Vibha Bhagat REVEALS about Financial Crisis she had faced in Covid Times
विभा भगत - फोटो : सोशल मीडिया

विभा ने आगे कहा, 'मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत कॉमिडी, स्टेंड-अप और थिअटर से की थी। इसके बाद मुझे रीजनल टीवी में मौका मिला। मैंने इसलिए स्वीकार कर लिया क्योंकि मेरे मन में खुद के टैलंट को दिखाने की ललक थी। जब मुझे नैशनल चैनल से ऑफर आने लगे तो मुझे खुद की पहचान बनाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी।'

विज्ञापन
'Sasural Simar Ka 2' Actress Vibha Bhagat REVEALS about Financial Crisis she had faced in Covid Times
विभा भगत - फोटो : सोशल मीडिया

विभा भगत दो साल घर पर बिना किसी काम के बैठीं बावजूद इसके उन्होंने उस वक्त को गंवाया नहीं। विभा भगत ने बताया कि उन दो सालों में उन्होंने खुद पर फोकस किया और रोजाना वर्कआउट किया। वह थायरॉइड और PCOS जैसी परेशानियां भी झेल रही थीं। इनका लेवल नॉर्मल रहे, इसलिए रोजाना घर पर तीन घंटे वर्कआउट करती थीं। विभा भगत ने यह भी बताया कि उन्हें एंग्जाइटी अटैक भी आते थे, पर वह उस मुश्किल वक्त से दोस्तों की वजह से उभर पाईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed