अगर आपने कोरोना संक्रमण काल में वक्त बिताने के लिए और घर के भीतर बने रहने की बोरियत मिटाने के लिए मोबाइल पर खूब डांस वीडियोज बनाए हैं, तो आपका ये टाइमपास अब आपका करियर भी बना सकता है। जी हां, सोनी चैनल ने अपने डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के ऑडीशन इस बार ऑन लाइन ही लेने का फैसला किया है और इसके लिए आपको बस अपने दो धमाकेदार डांस वीडियो घर बैठे ही रिकॉर्ड करने हैं।
2 of 5
'इंडियाज बेस्ट डांसर'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक देश के बेहतरीन नचैया की खोज एक बार फिर शुरू हो रही है। सोनी चैनल अपने शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का दूसरा सीजन लेकर आ रहा है। शो को पहले सीजन में डांस प्रेमियों और दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। चैनल का दावा है कि यह शो डांस के बेस्ट लोगों के लिए एक अल्टीमेट टेस्ट है। पहले सीजन में देश के कोने-कोने से अलग-अलग तरह के डांसिंग टैलेंट पेश इस शो में किए गए थे।
3 of 5
'इंडियाज बेस्ट डांसर'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैसा कि पता ही है कि 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पहले सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स ने डांस फ्लोर पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी थी, वहीं जजों ने भी इन सभी प्रतिभागियों के सफर पर कड़ी नजर रखी थी। शो को पहले ही सीजन में ढेर सारे फैंस मिले और अब एक बार फिर यह शो सबसे बेहतरीन टैलेंट की खोज करके उन्हें उनके बेस्ट डांस फॉर्म के साथ प्रस्तुत करने जा रहा है।
4 of 5
सोनी लिव ऐप
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पहले सीजन में दर्शकों को बेहतरीन टैलेंट दिखाने के बाद इस साल सोनी ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के दूसरे सीजन के लिए ऑनलाइन ऑडिशंस की तैयारी की है। ये ऑडीशन सोनी लिव ऐप पर 5 मई से शुरू होने जा रहे हैं। चैनल के मुताबिक इसमें 14 से 30 वर्ष की उम्र के प्रतिभागी अपने घर से ही ऑडीशन दे सकेंगे।
5 of 5
नोरा फतेही, टेरेंस लुईस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'इंडियाज बेस्ट डांसर' के दूसरे सीजन के ऑडीशन देने के लिए इच्छुक लोगों को सोनी लिव एप पर मौजूद फॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही अपने दो डांस वीडियोज भी साथ में अपलोड करने होंगे। टेरेंस लुईस, मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर इस बार भी शो को जज करने जा रहे हैं। 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का पहला सीजन घरेलू दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हां, बीच में शो पर नोरा फतेही का आना फैमिली ऑडियंस को खास पसंद नहीं आया था।