फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्य-दृष्टि: सना सैय्यद की शादी की तैयारियों में जुटा परिवार, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

Tue, 22 Jun 2021 06:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 22 Jun 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Sana Sayyad is going to get married soon her Co star Adhvik Mahajan shares Haldi Ceremony Picture
अद्विक महाजन - फोटो : Instagram
दिव्य दृष्टि की अदाकारा सना सैय्यद अपने बॉयफ्रेंड इमाद शम्शी से जल्द ही शादी करने जा रही हैं। इन दोनों की शादी 25 जून को होगी। इमाद पेशे से एक एंटरप्रेन्योर हैं। ये दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और इनका एक  सामान्य ग्रुप था। आठ साल से सना और इमाद एक-दूसरे को जानते हैं। सना की शादी की तैयारियां शुरू हो गईं हैं और उनकी हल्दी की रस्मों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।


हल्दी की रस्म हुई पूरी

25 तारीख को सना पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। फिलहाल कल यानि की 23 जून को उनकी मेहंदी का फंक्शन होगा। आज इस अभिनेत्री की हल्दी की रस्म की गई। इन तस्वीरों को सना के दोस्त और अभिनेता अद्विक महाजन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया हैं। तस्वीरों में सना के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है।  उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हल्दी सेरेमनी के लिए सना ने पीले रंग की ड्रेस पहनी है। इसके ऊपर उन्होंने फूलों से बना एक दुपट्टा भी ओढ़ा है। सना अपने पूरे लुक में जंच रही हैं।
 
Sana Sayyad is going to get married soon her Co star Adhvik Mahajan shares Haldi Ceremony Picture
इमाद शम्शी - फोटो : Instagram

इमाद को पिछले 1 साल से कर रहीं हैं डेट

सना इमाद को पिछले 8 सालों से जानती हैं। ये दोनों कॉलेज के दिनों में साथ थे, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सना इमाद को सिर्फ 1 साल से डेट कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद सना ने एक मीडिया बातचीत में किया। सना ने कहा, 'इमाद और मैं एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। लेकिन मैंने कभी भी हमारे बारे में नहीं सोचा था। मैं अपने काम में व्यस्त थी और काफी समय से सिंगल थी। इस वजह से मैंने कभी शादी पर जोर नहीं दिया। इमाद की तारीफ में सना ने कहा, 'इमाद हमेशा से एक बहुत अच्छा, शर्मीला और विनम्र इंसान रहे हैं। उनकी बहुत सुंदर मुस्कान है। वो एक दोस्त की तरह हैं।'

Sana Sayyad is going to get married soon her Co star Adhvik Mahajan shares Haldi Ceremony Picture
इमाद शम्शी - फोटो : Instagram

सना ने कहा परिवार को मनाना मुश्किल नहीं था।

सना ने ये भी बताया कि उनके परिवार को मनाना उनके लिए कोई मुश्किल काम नहीं था। सना ने बातचीत में कहा, 'मेरा हमेशा से मानना था कि जो मेरे लिए जो सही होगा वो सही समय पर होगा। मेरे शो 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' के खत्म होने के बाद इमाद और मैं मिलने लगे। हमारी मुलाकात बढ़ी तो हम दोनों ने एक-दूसरे को धीरे-धीरे पसंद करना शुरू किया और फिर उसके बाद डेट करने लगे। मेरे और इमाद के परिवार के बीच सब चीजें अच्छी तरह से चलीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Sayyad is going to get married soon her Co star Adhvik Mahajan shares Haldi Ceremony Picture
इमाद शम्शी - फोटो : Instagram

जल्दी शादी करने की ये है वजह

'लॉकडाउन की लव स्टोरी' अभिनेत्री सना सैय्यद ने बताया कि वो बहुत ही साधारण सी शादी चाहती थी और इमाद भी ऐसा ही सोचते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं और इमाद दोनों ही साधारण शादी करना चाहते हैं। मैं हमेशा एक निजी समारोह या कोर्ट मैरिज चाहती थी। यही वजह है कि हमने तय किया कि अगर शादी करनी ही है तो अगले साल की बजाय इस साल ही कर लेनी चाहिए, क्योंकि मेरे पिताजी काम पर जाने वाले हैं और अगले 10 महीने बाद ही लौटेंगे।'

विज्ञापन
Sana Sayyad is going to get married soon her Co star Adhvik Mahajan shares Haldi Ceremony Picture
अद्विक महाजन - फोटो : Instagram

शादी में कम दोस्तों को किया आमंत्रित
 

क्योंकि लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में किसी भी फंक्शन या शादी में अधिक लोगों के शामिल होने पर पाबंदी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सना और इमाद ने सीमित संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया है। जिसमें उनका परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हैं। इमाद के घर पर एक छोटी वलीमा समारोह होगा, जिसमें वो परिवार के साथ डिनर करेंगे। सना की हल्दी सेरेमनी में शामिल होने के लिए अद्विक महाजन, नायरा बनर्जी और नेहा अद्विक महाजन  पहुंचे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed