फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपमां: रुपाली गांगुली ने सुधांशु पांडे से झगड़े पर सफाई देने के किया इनकार, मदालसा ने कही ये बात

Tue, 22 Jun 2021 06:33 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क,
एंटरटेनमेंट डेस्क, Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 22 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
All is not well between Anupamaa co stars Rupali Ganguly and sudhanshu pandey know details
सुधांशु पांडेय, मदालसा शर्मा - फोटो : Instagram

पिछले कुछ समय से टीवी के नंबर 1 शो अनुपमां के सेट से अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। दो हफ्ते लगातार इस शो की टीआरपी गिरी। हालांकि फिर से शो के निर्माता इस शो को वापस नंबर 1 पर लाने में कामयाब हो गए हैं।  लेकिन अब शो के सेट से खबर आ रही है कि इस शो के कलाकारों अनुपमा और वनराज के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय के बीच कोल्ड वॉर चल रही है और दोनों के सेट पर दो गुट बन गए हैं। इन दोनों ही गुटों के बीच जमकर वाद-विवाद होता है। यहां तक रुपाली और सुधांशु ने सोशल मीडिया पर भी काफी समय से एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर साझा नहीं की हैं।



कौन है किसके ग्रुप में शामिल 
 

रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों ग्रुप एक दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं और अक्सर इनके बीच वाद-विवाद होता है। रुपाली उर्फ अनुपमां के ग्रुप में अल्पना बलूच, आशीष मेहरोत्रा और मुस्कान बामने हैं। तो वहीं सुधांशु पांडे के ग्रुप में उनकी ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड मदालसा शर्मा, अनघा भोंसले और पारस कलनावत हैं। ये दोनों ही ग्रुप अलग-अलग घूमते हैं।

All is not well between Anupamaa co stars Rupali Ganguly and sudhanshu pandey know details
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रुपाली गांगुली ने कहा विश्वास कर लो

सुधांशु और अपनी कोल्ड वॉर की खबरों के बीच अब शो की मुख्य अदाकारा रुपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम साझा किया। इस मीम में लिखा है, 'मेरे बारे में आप जो कुछ भी सुनें, उस पर यकीन कर लें। क्योंकि मेरे पास खुद की सफाई देने का समय नहीं है। आप चाहें तो इसमें और भी कुछ अपनी तरफ से जोड़ सकते हैं। हालांकि शो के अभिनेता सुधांशु पांडे ने अब तक इस खबर पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

All is not well between Anupamaa co stars Rupali Ganguly and sudhanshu pandey know details
मदालसा शर्मा - फोटो : Instagram

सुधांशु की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड मदालसा ने कहा बकवास

शो में वनराज उर्फ सुधांशु की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मदालसा शर्मा भी इन दोनों की लड़ाई में कूद पड़ी हैं। इस विवाद के बारे में एक मीडिया से बातचीत करते हुए मदालसा ने कहा, 'ये क्या बकवास है? ये केवल अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
All is not well between Anupamaa co stars Rupali Ganguly and sudhanshu pandey know details
सुधांशु पांडेय - फोटो : Instagram

कैसे मिली विवाद की खबरों को हवा

सुधांशु और रुपाली के विवाद की खबरों को तब हवा मिली जब सुधांशु ने अपने सोशल मीडिया पर सह-कलाकारों के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सुधांशु ने सभी को टैग किया लेकिन 'अनुपमां' में मुख्य किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली को उन्होंने छोड़ दिया। अब असल में रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय के बीच सब ठीक है या नहीं, यह तो मालूम नहीं, लेकिन दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो वो एक-दूसरे के पोस्ट से गायब हैं। जबकि जब इस शो की शुरुआत हुई थी तो अक्सर ये दोनों एक-साथ तस्वीरें साझा करते थे।

विज्ञापन
All is not well between Anupamaa co stars Rupali Ganguly and sudhanshu pandey know details
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

पहले नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गया था अनुपमां 

अनुपमां टेलीविजन पर जबसे प्रसारित हो रहा दर्शक इसे अपना बहुत प्यार दे रहें हैं। यह शो टीवी पर प्रसारित होने के बाद बहुत ही जल्द नंबर 1 स्थान पर आ गया था और तबसे ही टीआरपी लिस्ट में इस शो ने लगातार नंबर 1 पर अपनी जगह कायम रखी है। जब भी ये शो टीआरपी लिस्ट में नीचे आता है तुरंत ही शो के मेकर्स कुछ ऐसा करते हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आ जाता है। पिछले दो हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में अनुपमा दूसरे स्थान पर था, जिससे मेकर्स थोड़े परेशान हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर से ये शो नंबर 1 हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed