सलमान खान (Salman Khan) के प्रशंसक उनकी शादी का कई साल से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया और सलमान को उनकी दुल्हनिया मिल गई। सलमान की दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि कपिल शर्मा शो में आ चुकीं गुत्थी हैं। सलमान ने शो के दौरान गुत्थी (Gutthi) को जयमाल पहनाई और उनकी मांग भरी। खास बात है कि सलमान की शादी का टेलीकास्ट भी हुआ जिसमें उनका हनीमून भी दिखाया गया।
Bigg Boss 13 में हुई सलमान खान की 'शादी', सबके सामने कपिल के इस करीबी की भरी मांग
'बिग बॉस' के 14 दिसंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान की शादी दिखाई गई। शो में सुनील ग्रोवर अपने चर्चित गुत्थी के किरदार में पहुंचे। शो के दौरान गुत्थी ने सलमान खान के साथ जमकर रोमांस किया और उन पर गुलाब के फूलों की बारिश भी की। इसके बाद उन्होंने सलमान के साथ 'दिल दियां गल्लां' गाने पर डांस किया।https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/television/salman-khan-tie-the-knot-with-gutthi-aka-sunil-grover-in-bigg-boss-13
शो के दौरान गुत्थी ने सलमान से कहा- 'मैं आपके पापा से मिली थी। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके बेटे से शादी करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि अगर वह तुम्हारी मांंग में सिंदूर भर दे तो भरवा लो।' इसके बाद सलमान ने गुत्थी के कहने पर उनकी मांग भरी। शो में सलमान का बच्चा भी नजर आया। सलमान ने गुत्थी और बच्चे के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
शो के दौरान सलमान खास जमकर हंसे। सलमान और गुत्थी के इस रोमांटिक डांस को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। सुनील ग्रोवर आखिरी बार सीरियल 'कानपुर वाले खुरानाज' में नजर आए थे। इससे पहले 'जियो धन धन धना धन' शो किया था। फिल्मों की बात करें तो सुनील ग्रोवर साल 2019 में आई सलमान की फिल्म 'भारत' में थे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर ने सलमान के दोस्त का किरदार निभाया था।
कुछ दिन पहले सुनील ग्रोवर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में रहे। सुनील ने यह ट्वीट कपिल शर्मा को किया जब वह पिता बने थे। सुनील ग्रोवर ने लिखा था, 'बधाई हो। प्यार और आशीर्वाद।' सुनील का यह बधाई संदेश इसलिए भी ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि इन दोनों के बीच लंबे वक्त से बातचीत बंद है। दरअसल, 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के पिछले सीजन के दौरान ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच नोक-झोंक हो गई थी। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया। यहां तक कि इस बार भी उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' में आने की सभी अटकलों को दूर करते हुए कहा था कि मैं परेशान हो चुका हूं।
Congratulations!! Love and wishes. 🎉🎶
Bigg Boss 13: एलिमिनेशन में सबसे बड़ा ट्विस्ट, मधुरिमा तुली नहीं ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर!