फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 में हुई सलमान खान की 'शादी', सबके सामने कपिल के इस करीबी की भरी मांग

Sun, 15 Dec 2019 02:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 15 Dec 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan tie the knot with Gutthi aka Sunil Grover in Bigg Boss 13
Salman Khan and Gutthi - फोटो : voot

सलमान खान (Salman Khan) के प्रशंसक उनकी शादी का कई साल से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया और सलमान को उनकी दुल्हनिया मिल गई। सलमान की दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि कपिल शर्मा शो में आ चुकीं गुत्थी हैं। सलमान ने शो के दौरान गुत्थी (Gutthi) को जयमाल पहनाई और उनकी मांग भरी। खास बात है कि सलमान की शादी का टेलीकास्ट भी हुआ जिसमें उनका हनीमून भी दिखाया गया। 

Trending Videos
Salman Khan tie the knot with Gutthi aka Sunil Grover in Bigg Boss 13
Salman Khan and Gutthi - फोटो : voot

'बिग बॉस' के 14 दिसंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान की शादी दिखाई गई। शो में सुनील ग्रोवर अपने चर्चित गुत्थी के किरदार में पहुंचे। शो के दौरान गुत्थी ने सलमान खान के साथ जमकर रोमांस किया और उन पर गुलाब के फूलों की बारिश भी की। इसके बाद उन्होंने सलमान के साथ 'दिल दियां गल्लां' गाने पर डांस किया।https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/television/salman-khan-tie-the-knot-with-gutthi-aka-sunil-grover-in-bigg-boss-13

Salman Khan tie the knot with Gutthi aka Sunil Grover in Bigg Boss 13
Gutthi and Salman Khan - फोटो : voot

शो के दौरान गुत्थी ने सलमान से कहा- 'मैं आपके पापा से मिली थी। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके बेटे से शादी करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि अगर वह तुम्हारी मांंग में सिंदूर भर दे तो भरवा लो।' इसके बाद सलमान ने गुत्थी के कहने पर उनकी मांग भरी। शो में सलमान का बच्चा भी नजर आया। सलमान ने गुत्थी और बच्चे के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan tie the knot with Gutthi aka Sunil Grover in Bigg Boss 13
Gutthi and Salman Khan - फोटो : twitter

शो के दौरान सलमान खास जमकर हंसे। सलमान और गुत्थी के इस रोमांटिक डांस को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। सुनील ग्रोवर आखिरी बार सीरियल 'कानपुर वाले खुरानाज' में नजर आए थे। इससे पहले 'जियो धन धन धना धन' शो किया था। फिल्मों की बात करें तो सुनील ग्रोवर साल 2019 में आई सलमान की फिल्म 'भारत' में थे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर ने सलमान के दोस्त का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
Salman Khan tie the knot with Gutthi aka Sunil Grover in Bigg Boss 13
kapil sharma sunil grover - फोटो : social media

कुछ दिन पहले सुनील ग्रोवर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में रहे। सुनील ने यह ट्वीट कपिल शर्मा को किया जब वह पिता बने थे।  सुनील ग्रोवर ने लिखा था, 'बधाई हो। प्यार और आशीर्वाद।' सुनील का यह बधाई संदेश इसलिए भी ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि इन दोनों के बीच लंबे वक्त से बातचीत बंद है। दरअसल, 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के पिछले सीजन के दौरान ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच नोक-झोंक हो गई थी। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया। यहां तक कि इस बार भी उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' में आने की सभी अटकलों को दूर करते हुए कहा था कि मैं परेशान हो चुका हूं।  
 



Bigg Boss 13: एलिमिनेशन में सबसे बड़ा ट्विस्ट, मधुरिमा तुली नहीं ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed