फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: गुस्से से भरे सलमान ने निकाली जमकर भड़ास, सेट छोड़कर चले गए

Sun, 13 Nov 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
salman got angry with the bigg boss contestants

इस बार 'बिग बॉस' में सलमान खान का एक नया रूप देखने को मिला। उन्होंने बिग बॉस के घर में मौजूद सेलिब्रेटीज पर जमकर भड़ास निकाली। इतना ही नहीं,उनका गुस्सा इस कदर था कि एक बार वो शो छोड़कर चले गए। हालांकि जल्दी ही उन्होंने खुद को कूल किया और सेट पर वापस आए। सलमान का कहना था कि सेलिब्रेटीज शो में दर्शकों को बोर कर रहे हैं और कुछ नहीं। 

Bigg Boss: गुस्से से भरे सलमान ने निकाली जमकर भड़ास, सेट छोड़कर चले गए

salman got angry with the bigg boss contestants

सलमान के अनुसार, करण मेहरा, राहुल देव और रोहन मेहरा शो में कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी ऐसे बैठे हुए हैं जैसे बीमार हो गए हों। लेटना ही था तो आपका खुद का घर है वहां लेटते। मैं आपका पिता नहीं हूं, भाई नहीं हूं, शो का होस्ट हूं। यहां आपकी खुद की पर्सनालिटी दिखाई दे रही है।

Bigg Boss: गुस्से से भरे सलमान ने निकाली जमकर भड़ास, सेट छोड़कर चले गए

salman got angry with the bigg boss contestants

सलमान ने रोहन से पूछा कि वो पहले इतना अच्छा कर रहे थे फिर अचानक पंक्चर कैसे हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि इस शो में सेलिब्रिटीज की टीम का कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं हो रहा है और न ही कोई पॉइंट ऑफ व्यू रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss: गुस्से से भरे सलमान ने निकाली जमकर भड़ास, सेट छोड़कर चले गए

salman got angry with the bigg boss contestants

सलमान ने नितिभा कौल की भी जमकर क्लास ली। दरअसल नॉमिनेशन के दौरान नवीन प्रकाश के लिए नितिभा के सामने शर्त रखी गई थी कि वो अपना मेकअप किट देकर उन्हें बचा सकती हैं। लेकिन नितिभा ने ऐसा नहीं किया। इसी को लेकर शनिवार को सलमान नितिभा को फटकारने लगे। उन्होंने कहा कि मेकअप एक छोटी सी चीज थी जिसे आसानी से गिवअप किया जा सकता था। लेकिन नितिभा की मानें तो वो मेकअप के बगैर नहीं रह सकतीं। 

विज्ञापन

Bigg Boss: गुस्से से भरे सलमान ने निकाली जमकर भड़ास, सेट छोड़कर चले गए

salman got angry with the bigg boss contestants

नितिभा ने जब नवीन के लिए मेकअप देने से इनकार कर दिया थ तब मनवीर गुर्जर, मनु पंजाबी और वीजे बाणी के बीच जमकर बहस हुई थी। बाणी जहां नितिभा को सपोर्ट कर रही थीं। वहीं मनु और मनवीर उनके फैसले के खिलाफ थे। शनिवार को सलमान ने इसे लेकर तीनों को जमकर सुनाया। उनके मुताबिक मेकअप देने या नहीं देने का फैसला नितिभा का था। उन पर दबाव नहीं डाला जा सकता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed