फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सब टीवी ने मानी ‘वागले की दुनिया’ के सेट पर कोरोना फैलने की बात, बीएमसी ने दिए उचित कार्रवाई के निर्देश

Wed, 07 Apr 2021 10:14 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 07 Apr 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sab Tv accept the news of coronavirus spread on the set of Wagle ki duniya show
वागले की दुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में टीवी धारावाहिक निर्माताओं के नेता के तौर पर खुद को पेश करने वाले जे डी मजीठिया के धारावाहिक के सेट पर 14 लोगों के एक साथ कोरोना संक्रमित होने की खबर सब टीवी ने भी मान ली है। सब टीवी ने इस बारे में ‘अमर उजाला’ से पुष्टि की कि मजीठिया के शो ‘वागले की दुनिया’ के सेट पर 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तमाम लोगों में कोरोना के लक्षण दिखने पर सेट पर मौजूद सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था।

Sab Tv accept the news of coronavirus spread on the set of Wagle ki duniya show
वागले की दुनिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘अमर उजाला’ ने धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ के सेट पर कोरोना फैलने की खबर सबसे पहले प्रकाशित की थी। हालांकि निर्माता जे डी मजीठिया ने अपनी आदत के मुताबिक इस मामले पर सरकारी एजेंसियों और दर्शकों को गुमराह करने की कोशिश की और अपने कुछ खासमखास लोगों की मदद से कुछ डिजिटल पोर्टल्स पर अपने मनमुताबिक खबरें भी प्रकाशित कराईं। लेकिन, इस मामले में सब टीवी के खुलकर सामने आ जाने से मजीठिया को भी सच मानना पड़ा।

Sab Tv accept the news of coronavirus spread on the set of Wagle ki duniya show
वागले की दुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
ये सच है कि मजीठिया के धारावाहिक के सेट पर 39 लोग कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए और जिन लोगों के टेस्ट हुए, उनमें से 14 लोग ही संक्रमित निकले हैं। लेकिन, बुधवार सुबह तक मजीठिया इस बारे में बात करने तक को तैयार नहीं थे। बाद में सब टीवी की तरफ से ये माना गया कि धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ के सेट पर कोरोना फैल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sab Tv accept the news of coronavirus spread on the set of Wagle ki duniya show
जेडी मजीठिया - फोटो : सोशल मीडिया

जमना दास मजीठिया उर्फ जे डी मजीठिया बरसों से इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल की टीवी विंग के चेयरमैन बने हुए। इस संस्था का पिछले कई साल से निर्माताओं की बैठक बुलाकर चुनाव तक नहीं हुआ। इसकी कार्यकारिणी गिनती के कुछ निर्माताओं में ही फेरबदल करके चलती रहती है और संस्था का ऐसा कोई नियम भी नहीं कि कोई निर्माता कितनी अवधि के लिए अधिकतम बार लगातार किसी पद पर कितनी बार रह सकता है।

विज्ञापन
Sab Tv accept the news of coronavirus spread on the set of Wagle ki duniya show
bmc - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इम्प्लाइज की अपील पर महाराष्ट्र सरकार ने फिल्मों व टीवी धारावाहिकों की शूटिंग जारी रखने की अनुमति दी है। लेकिन, निर्माताओं की एक संस्था के सबसे सीनियर पदाधिकारी के सेट पर कोरोना को लेकर बरती गई इस लापरवाही को स्थानीय प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। बीएमसी के कर्मचारियों ने इस बारे में उचित कार्रवाई करने के निर्देश मजीठिया के प्रोडक्शन हाउस को दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed