फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CONFIRMED: हिंदुस्तानी दर्शकों को नहीं भाईं ईसा मसीह की बाललीलाएं, चैनल ने लिया शो बंद करने का फैसला

Wed, 07 Apr 2021 07:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 07 Apr 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
And TV Channel decided to Shut down the Serial 'Yeshu' based on Jesus Christ Stories
धारावाहिक 'येशु' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एंड टीवी पर प्रसारित होने वाली ईसा मसीह की बाललीलाओं वाला धारावाहिक 'येशु' बंद होने जा रहा है। चैनल ने इसकी पुष्टि कर दी है, हालांकि चैनल का ये भी कहना है कि इसकी वजह शो की टीआरपी नहीं है। शो बंद करने की असली वजह क्या है, ये बताने से इसके मेकर अरविंद बब्बल ने भी मना कर दिया।

And TV Channel decided to Shut down the Serial 'Yeshu' based on Jesus Christ Stories
धारावाहिक 'येशु' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी चैनल एंड टीवी एक नए शो को लाने की योजना बना रहा है। और, उसके लिए चैनल को एक टाइम स्लॉट की जरूरत है। सूत्र बताते हैं कि ये नया शो अब उसी समय प्रसारित होगा, जिस समय चैनल पर धारावाहिक 'येशु' प्रसारित होता रहा है। धारावाहिक 'येशु' को एक काल्पनिक कथा के अनुसार बनाया गया और यहां तक कि इसमें ईसा मसीह का जन्म भेड़ों के बीच न दिखाकर गौशाला में दिखाया गया।

And TV Channel decided to Shut down the Serial 'Yeshu' based on Jesus Christ Stories
धारावाहिक 'येशु' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक के निर्माता अरविंद बब्बल इस बारे में कहते हैं, 'हो सकता है कि चैनल को लगा हो कि यह शो ठीक से काम नहीं कर रहा है और उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है। इसलिए उन्होंने इसको बंद करने का फैसला ले लिया होगा। हमारे शो को शुरुआत में दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। हमने भी शो पर अच्छे से काम करने की कोशिश की। लेकिन, शो का चलना और न चलना सब दर्शकों के हाथ में ही होता है। शायद उन्हें शो पसंद न आया हो इसलिए शो को अच्छे से टीआरपी लगातार नहीं मिल पाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
And TV Channel decided to Shut down the Serial 'Yeshu' based on Jesus Christ Stories
धारावाहिक 'येशु' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'येशु' की शुरुआत पिछले साल दिसंबर माह के अंत में हुई थी। हिंदुओं की पौराणिक कथाओं में वर्णित देवी देवताओं के बचपन पर आधारित धारावाहिक तो टीवी पर अब तक बहुत से देखे गए लेकिन ईसाइयों के भगवान ईसा मसीह के बचपन की कहानी टीवी पर इस शो के जरिए पहली बार दिखाई गई। शो की शुरुआत होने के साथ निर्माताओं ने साफ तौर पर कहा था कि इस धारावाहिक को किसी जाति, धर्म या समुदाय से जोड़कर न देखा जाए। बल्कि यह कहानी एक बच्चे और उसकी मां के बीच प्रेम की है। 

विज्ञापन
And TV Channel decided to Shut down the Serial 'Yeshu' based on Jesus Christ Stories
धारावाहिक 'येशु' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में एंडटीवी के प्रवक्ता ने संपर्क किए जाने पर धारावाहिक 'येशु' का प्रसारण बंद किए जाने का फैसला लिए जाने की पुष्टि की। हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि ये शो टीआरपी कम होने या टीआरपी गिरने की वजह से बंद हो रहा हो, ऐसा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed