दूरदर्शन के कई पुराने धारावाहिकों का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इनमें रामानंद सागर का सीरियल 'रामायण' सबसे ज्यादा सुर्खियां में हैं। लोकप्रियता का आलम ये है कि रामायण के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एंट्री कर ली है और अब वो अपने फैंस से सीधे बात कर रहे हैं।
जब 'रावण' के साथ पहली बार संसद पहुंची थीं 'सीता', तस्वीर खींचने के लिए लग गई थी होड़
सीता का किरदार करने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के साथ हैं। तस्वीर तब की है जब दीपिका और अरविंद त्रिवेदी पहली बार संसद पहुंचे थे। दोनों के संसद पहुंचते ही फोटोग्राफर्स के बीच उनकी तस्वीरें खींचने की होड़ सी मच गई थी।
तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'लंकेश और मैं पहली बार संसद में प्रवेश करते हुए। यादें।'
Lankesh and me entering the parliament for the 1st time @arvindtrivedi@ramayan@pmo #memories #nostalgic...pic courtesy ....@shivsagarchopra pic.twitter.com/S9nPbmIEbY
हाल में दीपिका चिखलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। ये फोटो उस समय की है जब दीपिका गुजरात में वड़ोदरा सीट से चुनाव में खड़ी हुई थीं। इस तस्वीर में उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बैठे नजर आए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हुई।
दीपिका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा सीट से चुनाव में खड़ी हुई थी। मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट।' बता दें कि 90 के दशक में दीपिका बहुत लोकप्रिय थीं। इसी के चलते साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वड़ोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी।
फिल्मों में भी काम कर चुके 'रामायण' के 'लक्ष्मण', बाद में इस वजह से कर लिया किनारा