टीवी के लोकप्रिय कलाकार करण टैकर ने पिछले महीने रिलीज हुई नीरज पांडे के निर्देशन में बनी हॉटस्टार की वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' से अभिनय में वापसी की है। 2011 में आए टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' के बाद करण कई रियलिटी शोज का हिस्सा रहे और कई धारावाहिकों में गेस्ट अपीयरेंस भी किया। लेकिन एक लंबे समय बाद उनके अभिनय के हुनर को नीरज पांडे ने नया आयाम दिया है। इतने लंबे वक्त तक करण भले ही अभिनय से दूर रहे, लेकिन सुर्खियों में उनकी जगह हमेशा से रही है।
2 of 5
करण टैकर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के धारावाहिक 'एक हजारों में... ' में करण अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आए थे। वहीं से इन दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ पनपने की खबरें आना शुरू हो गई थीं। हालांकि इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते की बात सार्वजनिक नहीं की। बात सामने तब आई जब अचानक से यह दोनों अलग हो गए। यहां तक कि इन दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना बंद कर दिया।
3 of 5
karan tacker
- फोटो : social media
इनके रिश्ते में कैसे दरार आई या अचानक से कैसे खटास पैदा हुई? उसके बारे में इन दोनों ने कभी कोई खुलासा नहीं किया। अब करण ने आखिरकार अपने और अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा के बीच रिश्तों का खुलासा कर दिया। करण ने बताया कि वे और क्रिस्टल कभी एक साथ थे ही नहीं।
उन्होंने कहा, 'क्रिस्टल ने या फिर मैंने कभी ऐसा नहीं कहा कि हम एक दूसरे से अलग इसलिए हुए क्योंकि हमारे बीच कुछ आपसी मतभेद थे, या फिर हमारी कोई व्यक्तिगत परेशानियां थीं। हम साथ काम करते थे और एक अच्छे दोस्त थे। हालांकि मैं इस पर ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे पाऊंगा।'
5 of 5
करण टैकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब करण से पूछा गया कि क्या वे क्रिस्टल के साथ फिर से किसी प्रोजेक्ट पर काम करना पसंद करेंगे? इसका जवाब देते हुए करण कहते हैं, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि किस प्रोजेक्ट पर कौन इंसान मेरे साथ काम कर रहा है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं सिर्फ पटकथा पर ध्यान देता हूं। अगर कोई अच्छी कहानी मुझे अपनी ओर आकर्षित करती है, तो मैं उसमें किसी के भी साथ काम करने के लिए तैयार हूं। मुझे कोई परेशानी नहीं है।'