रामानंद सागर के 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार अभिनेता सुनील लहरी ने निभाया था। रामायण के बाद सुनील इस कदर मशहूर हो गए कि लोग उन्हें असल जिंदगी में लक्ष्मण के नाम से बुलाने लगे। यही नहीं 80 के दशक में जब वो कहीं जाते थे तो लोग उनकी पूजा करने लगते थे। सुनील ने 'रामायण' के अलावा कई सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है।
2 of 5
sunil lahri
- फोटो : social media
रामानंद सागर के साथ सुनील लहरी 'विक्रम बेताल' और 'दादा दादी की कहानियां' टीवी शो कर चुके थे। एक दिन उन्हें 'रामायण' के बारे में पता चला और उन्होंने ऑडीशन दे दिया। पहले उनका सेलेक्शन शत्रुघ्न के किरदार के लिए किया गया था। लक्ष्मण के लिए अभिनेता शशि पुरी को फाइनल किया गया। किसी वजह से जब शशि पुरी ने रोल करने से मना कर दिया तब सुनील लहरी को लक्ष्मण का रोल मिला।
3 of 5
sunil lahri
- फोटो : social media
सुनील लहरी का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ। बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई से ही की है। सुनील ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'नक्सलाइट' से की। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल भी थीं।
4 of 5
sunil lahri
- फोटो : social media
सुनील ने इसके अलावा 'फिर आई बरसात' और 'बहारों के मंजिल' फिल्म में भी काम किया। 1987 में 'रामायण' के प्रसारण के बाद सुनील ने कई सीरियल में काम किया। एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा कि 'बड़े काम के बाद बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं। इतना मशहूर सीरियल करने के बाद जब दूसरा काम किया तो उस स्टैंडर्ड का नहीं लगा।'
5 of 5
sunil lahri
- फोटो : social media
'मैंने तीन-चार फिल्में और एक-दो सीरियल किए। साल 2005 में आशा पारेख का सीरियल किया लेकिन मुझे मजा नहीं आया। उसके बाद मैंने सोचा कि वही काम करूंगा जिसे करने के बाद मुझे संतुष्टि मिले। रामायण में हमने पीक देख लिया उस तरह का काम फिर नहीं मिल सकता लेकिन ऐसा लगना चाहिए कि एक लेवल का काम कर रहे हैं।'
'रामायण' पर मीम्स बनते ही सामने आए टीवी के लक्ष्मण, कह दी ये बात