फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना टीका लगवाने गए राम कपूर इंजेक्शन देख लगे रोने, फनी वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 04 Apr 2021 02:01 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 04 Apr 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
ram kapoor crying video gone viral on instagram while getting corona vaccination
राम कपूर - फोटो : Insatagram- @iamramkapoor

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। कोरोना की खतरनाक लहर के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। वहीं, बॉलीवुड और टीवी सितारे अब एकाएक वैक्सीन लगवा रहे हैं और अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए ये अपने फैंस को प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। इस बीच ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम अभिनेता राम कपूर ने भी कोरोना का टीका लगवाया। लेकिन इस दौरान वे ऐसे रोए कि उनका वीडियो अब हर जगह वायरल हो रहा है।

ram kapoor crying video gone viral on instagram while getting corona vaccination
Ram Kapoor - फोटो : Social Media

राम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक नर्स पीपीई किट पहने उनके पास खड़ी है और वैक्सीन लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जैसे ही वे उनके नजदीक जाती है राम कपूर जोर-जोर से चिल्लाकर रोने लगते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

 

ram kapoor crying video gone viral on instagram while getting corona vaccination
Ram kapoor

इंजेक्शन देखकर बच्चों की तरह रोने वाले राम कपूर दरअसल मस्ती कर रहे थे। उनकी पत्नी गौतमी टीका लगाते वक्त उनका वीडियो लेने की कोशिश कर रही थीं। राम को ऐसा करता देख वे भी हंसने लगती हैं और चुप रहने को कहती रहीं। इस पर राम उन्हें मस्ती में डांटते हैं और कहते हैं कि तुम चुप रहो और अच्छे से वीडियो बनाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
ram kapoor crying video gone viral on instagram while getting corona vaccination
Ram kapoor

वहीं, अभिनेता को रोता देख और भी लोग आ गए। जब राम कपूर ने देखा कि लोग उन्हें देखने आ गए हैं तो वे बोले मैं मजाक कर रहा था। ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी मस्ती को पसंद कर रहे हैं। वहीं कई लोगों को तो उन्हें देखकर अपना बचपन याद आ गया है।

विज्ञापन
ram kapoor crying video gone viral on instagram while getting corona vaccination
ram kapoor - फोटो : social media

बता दें कि इन दिनों कई सेलेब्स ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोविड वैक्सीन लगवा ली है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर यह जानकारी साझा की थी। इससे पहले सलमान खान, संजय दत्त, शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, जितेंद्र, कमल हासन, नागार्जुन, रोहित शेट्टी, नीना गुप्ता, राकेश रोशन और जॉनी लीवर जैसे कई फिल्मी सितारे कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके हैं। सभी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed