रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जिसे हर भाई-बहन बहुत धूमधाम से मनाता है। राखी भाई बहन के बीच के अनोखे और अटूट प्यार को दर्शाती है। राखी एक बहन की तरफ से भाई की कलाई पर बांधा गया प्यार का एक पवित्र धागा है। आम हो या खास इस त्योहार को बहुत ही धूम-धाम से मनाता है। टेलीविजन जगत के भी कई ऐसे सितारे हैं जो इस खास त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरे साझा करते हैं। भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन पूरे देश में मनाया जाता है। कोई कितना भी बिजी हो, इस दिन अपनी बहन या भाई के पास पहुंच जाता है।
रक्षाबंधन: बहन-भाई दोनों हैं टेलीविजन जगत का हिस्सा, इन सितारों के बीच असल जिंदगी में है अटूट रिश्ता
कृष्णा अभिषेक-आरती सिंह
कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह टेलीविजन के सबसे चहेते भाई-बहनों में से एक हैं। कृष्णा ने जहां कॉमेडी के दम पर सफलता हासिल की तो वहीं उनकी बहन आरती ‘मायका’, ‘गृहस्थी’, ‘परिचय’ जैसे कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि ये दोनों सगे भाई-बहन हैं और एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करते हैं।
वरुण बड़ोला-अल्का कौशल
वरुण बड़ोला और अल्का कौशल दोनों ही टेलीविजन जगत के जाने-माने चेहरे हैं। लेकिन ये बात शायाद बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ये दोनों असल जिंदगी में भाई-बहन है। जहां वरुण बड़ोला टेलीविजन का बड़ा नाम है तो वहीं उनकी बहन टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काफी सक्रिय हैं।
विनीता मलिक-आलोक नाथ
ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आने वाली विनीता मलिक और बड़े पर्दे पर संस्कारी बाउजी के नाम से मशहूर आलोक नाथ के बीच असल जिंदगी में एक गहरा रिश्ता है। ये दोनों असल जिंदगी में भाई-बहन हैं।
सादिया सिद्धिकी-फरहान
टेलीविजन शोज और कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं सादिया सिद्धिकी और फरहान सगे भाई बहन हैं। बता दें कि सादिया को सावधान इंडिया में देखा जाता है।