इन दिनों देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में भी भयावह स्थिति देखने को मिली है। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे इसकी चपेट में आ गए।वहीं हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल को लेकर एक टिप्पणी की थी। वहीं एक बार फिर राखी चर्चा में है। दरअसल, राखी सावंत बाजार में सब्जियां खरीदने के लिए बाहर निकली थीं और उनके दाम जानकर वो भड़क उठीं।
महंगाई: सब्जियों के दाम सुन भड़कीं राखी सावंत, गुस्से में खाली हाथ ही घर लौटीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह दुकान पर फल और सब्जियां लेने जाती हैं और चुनकर पसंद भी लेती हैं। इसके तुरंत बाद सब्जी वाला उन्हें बिल थमा देता है जिसे देखकर राखी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वहीं राखी सावंत गुस्से से भड़क जाती हैं और सब्जी लिए बिना ही घर वापस चली जाती हैं।
बता दें कि यह वीडियो विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में राखी कहती दिख रही हैं कि 'ये लोग लूट रहे हैं, कोई भला 1650 रुपये की सब्जी होती है क्या?' इतना ही नहीं फिर राखी बिना सब्जियां लिए कार में बैठकर वहां से चली जाती हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत सब्जी खरीदने के बीच लोगों को खूब हंसाती हैं और लोगों को मास्क पहनने के लिए भी कहती हैं। इतना ही नहीं राखी सांवत यहां 'बिग बॉस' वाली जूली को लेकर कहती हैं, 'मास्क नहीं पहनोगे तो ये जूली मारेगी मूली।'
बता दें कि राखी सावंत ने कुछ समय पहले अपने मां के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी थी। उनकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो इसे लेकर काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वो फिर अपनी मां को लेकर अस्पताल जाने वाली हैं और उन्हें चिंता है कि कोरोना कब जाएगा। राखी की मां के इलाज के लिए सलमान खान ने उनकी मदद की थी। इसे लेकर राखी ने सलमान का काफी आभार जताया था।