फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL मैच पर राखी सावंत ने जताई नाराजगी, कहा- मुंबई में लोग मर रहे हैं और यहां खेल हो रहा है

Sat, 17 Apr 2021 05:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 17 Apr 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Rakhi sawant got angry on IPL match going on in mumbai said people are dying from corona in maharashtra
राखी सावंत, आईपीएल - फोटो : Instagram

देश में उठी कोरोना की दूसरी लहर इस वक्त अपने चरम पर है और लोग इससे बचने के हर तरीके अपना रहे हैं। सरकार भी छोटी छोटी कोशिशों से महामारी को फैलने से रोकने का प्रयास कर रही है। आम जनता के साथ साथ मनोरंजन जगत भी इसके चपेट में है। हालांकि तमाम परेशानियों के बाद भी हर साल की तरह इस साल क्रिकेट के महाकुंभ यानी आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है। देश में कोरोना फैला है लेकिन आईपीएल भी चल रहा है। अब इस बात से टीवी की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत काफी नाराज हैं।

Rakhi sawant got angry on IPL match going on in mumbai said people are dying from corona in maharashtra
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511

आईटम डांस और ड्रामे के लिए मशहूर बिग बॉस फेम राखी सावंत अक्सर मजाकिया कमेंट ही करती नजर आती हैं। हालांकि कोरोना का हाल देखते हुए राखी ने इस पर मजाकिया बात ना करते हुए काफी तीखी प्रतिक्रिया जताई है। राखी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे है आईपीएल मैच को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

Rakhi sawant got angry on IPL match going on in mumbai said people are dying from corona in maharashtra
राखी सावंत - फोटो : social media

दरअसल राखी सांवत से पूछा गया कि वो मुंबई में चल रहे आईपीएल को फॉलो कर रही हैं या नहीं? इस पर राखी नाराज हो गईं और कहा कि, 'वाह, मुंबई में लोग मर रहे हैं, हमारी जिंदगी बर्बाद हो गई है और लोग यहां आईपीएल खेल रहे हैं। हम लोग छुप छुप कर गाड़ी में चल रहे हैं और लोग आईपीएल खेल रहे हैं, वाह'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi sawant got angry on IPL match going on in mumbai said people are dying from corona in maharashtra
राखी सावंत - फोटो : instagram

राखी ने आगे कहा कि, 'वैसे मैं आप लोगों को बता दूं कि मुंबई में लोग ही नहीं हैं। मुंबई में लॉकडाउन है तो लोग छुट्टियां मनाने बाहर भाग गए हैं। सिर्फ मैं मुंबई में अकेली हूं। आपको और कोई नहीं दिखेगा क्योंकि सब लोग मुंबई छोड़कर चले गए है। सभी लोग इंजॉय कर रहे हैं। मालदीव जा रहे हैं और वहां के पानी में सारा कोरोना बहा कर चले आएंगे'।

विज्ञापन
Rakhi sawant got angry on IPL match going on in mumbai said people are dying from corona in maharashtra
राखी सावंत और जया सावंत - फोटो : Instagram

बता दें कि राखी सावंत ने कुछ समय पहले अपने मां के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी थी। उनकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो इसे लेकर काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वो फिर अपनी मां को लेकर अस्पताल जाने वाली हैं और उन्हें चिंता है कि कोरोना कब जाएगा। राखी की मां के इलाज के लिए सलमान खान ने उनकी मदद की थी। इसे लेकर राखी ने सलमान का काफी आभार जताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed