बिग बॉस 20: क्या प्यार को दूसरा मौका देंगी माही विज?, काजी तौकीर के सवाल पर शरमाते हुए दिया ऐसा जवाब
Mahi Vij On Love Relationship: ‘बिग बॉस 20’ के घर में प्रतिभागी माही विज से उनके लव रिलेशनशिप को लेकर काजी तौकीर ने सवाल किये। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने अपने बारे में एक दिलचस्प जानकारी दी। जानें क्या बोलीं माही…
विस्तार
क्या था काजी का माही से सवाल?
‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड में माही विज, काजी तौकीर और उदिति सिंह साथ बैठे हुए थे। इसी बीच काजी ने माही से पूछा कि क्या कोई उन्हें प्रपोज कर सकता है?, इसके जवाब में माही ने कहा ‘नहीं, कोई मुझसे संपर्क नहीं कर सकता। मैं सबके लिए उपलब्ध नहीं हूं।’ यह सुनने के बाद काजी माही से मजाक करने लगे। उन्होंने कहा कि वह सबकुछ थोड़ा डिटेल में बतायें। इसके बाद माही कुछ सोचने लगीं।
क्या माही ने किसी को चुना?
आगे अपनी बातचीत में काजी ने कहा, ‘मतलब आपने 3-4 लोगों को चुन रखा है, जो आपको प्रपोज कर सकते हैं।’ यह सुनकर भी माही ने किसी में भी दिलचस्पी होने की बात पर हामी नहीं की। बातचीत के समय उनके आस-पास मौजूद उदिति ने कहा कि शायद उनका 'खास इंसान' भी यह शो देख रहा होगा। सबकी बातें सुनने के बाद भी माही ने अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
14 साल का रिश्ता टूटा
- अभिनेत्री माही विज और जय भानुशाली ने 2010 में शादी की थी।
- इस कपल के तीन बच्चे हैं। पहली बेटी तारा (2019) और दूसरे फोस्टर किड्स राजवीर और खुशी (2017)
- जनवरी, 2026 में कपल ने तलाक ले लिया।
- हालांकि दोनों ने ही इस तलाक की वजह फैंस को कभी नहीं बताई।