{"_id":"60934cf02bc49b4a4a7440ce","slug":"rakhi-sawant-claims-she-and-her-family-will-not-get-covid19-because-she-has-pure-blood-in-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः राखी सावंत का दावा- मैं और मेरा परिवार कभी नहीं होंगे संक्रमित, बताई ये वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कोरोनाः राखी सावंत का दावा- मैं और मेरा परिवार कभी नहीं होंगे संक्रमित, बताई ये वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 06 May 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
Link Copied
बिग बॉस फेम राखी सावंत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसी बातें कह जाती हैं जो लोगों को हैरान कर देती है। अभी देश में कोरोना की दूसरी लहर भारी तबाही मचा रही है। लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं और जान से हाथ भी धो रहे हैं। इसी बीच राखी सावंत ने दावा किया है कि वो कोरोना वायरस की चपेट में नहीं आ सकती हैं। इस दावे के पीछे उन्होंने वजह भी बताई है।
Trending Videos
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
दरअसल अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद होने वाली राखी सावंत बुधवार को एक कॉफी शॉप के पास स्पॉट हुईं जहां उन्होंने दावा किया कि उन्हें कोरोना नहीं हो सकता है। राखी का कहना है कि जीसस उनके साथ हैं और उनके शरीर में पवित्र खून है इसलिए उन तक कोरोना नहीं पहुंच सकता।
इतना ही नहीं राखी ने देश में वैक्सीन की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि उनके हिस्से की वैक्सीन जरूरतमंद को लगा दी जाए। राखी ने कहा, 'मुझे कोरोना नहीं हो सकता, मुझे कभी नहीं होगा क्योंकि मेरे शरीर में मेरे यीशु का पवित्र लहू है। मुझे और मेरे परिवार को कोरोना नहीं हो सकता'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत, निक्की तंबोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
राखी ने निक्की तंबोली के भाई के निधन पर भी दुख जाहिर किया। उन्होंने बताया कि बिग बॉस में अक्सर निक्की अपन भाई के बारे में बात करती थीं। बता दें कि निक्की के भाई जतिन तंबोली कोरोना वायरस से संक्रमित थे और निक्की ने उनके लिए घर में पूजा भी रखी थी। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सका।
राखी ने कंगना के ट्विटर सस्पेंड होने के मु्द्दे पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि, 'इस तरह की भड़काऊं बातें करना भी देश के साथ गद्दारी करने जैसा है'। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से राखी कंगना रणौत पर निशाना साधती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने कंगना को लोगों की मदद करने और ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर बांटने के सलाह दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।