फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अश्मित पटेल से ब्रेकअप पर महक चहल ने साझा किया दिल का हाल, कहा- अब मैं उस दर्द से उबर चुकी हूं

Wed, 05 May 2021 08:00 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 05 May 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss fame mehak chahal on splits with ashmit patel says now I have completely healed
महक चहल, अश्मित पटेल - फोटो : Instagram

मनोरंजन जगत की दुनिया ऐसी है कि यहां आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सालों साल एक दूसरे को डेट करने के बाद भी कपल शादी के बंधन में नहीं बंध पाता। कुछ ऐसा ही हुआ बिग बॉस फेम महक चहल और अश्मित पटेल के साथ। पांच साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सगाई की, लेकिन फिर उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी थी। उनके ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब इस मुद्दे पर एक बार फिर महक ने अपने दिल की बात कही है।

Bigg Boss fame mehak chahal on splits with ashmit patel says now I have completely healed
अश्मित पटेल और महक चहल - फोटो : Twitter

अश्मित पटेल के साथ ब्रेकअप करने पर अपने दिल का हाल बताते हुए महक ने कहा कि वो इस रिश्ते को खत्म करने के लिए खुद को कसूरवार नहीं मानती हैं। उन्होंने कहा कि, 'जब आप किसी के साथ रहने लगते हैं, उसे करीब से जानने लगते हैं तब आपको उसको बेहतर ढंग से जान पाते हैं'।

Bigg Boss fame mehak chahal on splits with ashmit patel says now I have completely healed
अश्मित पटेल और महक चहल - फोटो : Twitter

आगे महक ने कहा कि, 'ब्रेकअप के बाद से मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ मौजूद रहे। मैंने उन्हें अपने दिल की बात कही। लॉकडाउन के चलते मैंने काफी सारा वक्त गोवा में बिताया और सिर्फ जरूरत पड़ने पर मुंबई आती थी। वक्त की सबसे अच्छी बात यही है कि ये सब ठीक कर सकता है। हालांकि करोना के चलते कोई काम नहीं था तो ये आसान नहीं था, लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हो चुकी हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss fame mehak chahal on splits with ashmit patel says now I have completely healed
महक चहल, अश्मित पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

महक ने ये भी बताया कि अगर अश्मित से उनका ब्रेकअप नहीं हुआ होता तो वो गोवा नहीं जाती। बकौल महक, 'मैं प्रकृति में अच्छा महसूस करती हूं, एक ही अपार्टमेंट में रहना काफी कष्टदायी हो रहा था'। बता दें कि एक दूसरे को डेट करने के बाद अश्मित और महक ने साल 2017 में सगाई कर ली थी, इसके बाद दोनो के बीच हुई अनबन के कारण ये रिश्ता तोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
Bigg Boss fame mehak chahal on splits with ashmit patel says now I have completely healed
महक चहल - फोटो : Twitter

इस बारे में बात करते हुए महक ने कहा था कि, 'मैंने अश्मित को छोड़ दिया। मुझे ये कदम उठाना पड़ा और इस रिश्ते से निकलना पड़ा'। अश्मित ने भी स्वीकार किया कि उनका महक से रिश्ता खत्म हो गया लेकिन उस वक्त उन्होंने इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed