फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   amayan song jai jai ram released today featuring ranbir kapoor and sai pallavi

रामायण: रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना, 'जय जय राम' देखकर यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले

Mon, 14 Sep 2026 10:29 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Sep 2026 10:29 PM IST
सार

Song Jai Jai Ram Song Released: फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना 'जय जय राम' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। दर्शकों को यहा गाना काफी लुभा रहा है। 

विज्ञापन
amayan song jai jai ram released today featuring ranbir kapoor and sai pallavi
'रामायण' मोशन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना  'जय जय राम' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया है। वहीं इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस गानें में रणबीर और साई दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए।

विज्ञापन

amayan song jai jai ram released today featuring ranbir kapoor and sai pallavi
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ 

  • गाना 'जय जय राम' रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
  • एक यूजर ने लिखा, ‘हर भक्ति गीत सुनने में भारी लगे जरूरी नहीं है। यह गाना बहुत ही शांत और कोमल है।’
  • एक अन्य यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘गाना जय जय राम फिल्म की सबसे खूबसूरत चीज है। यह सुंदर भक्ति गीत है।' 
  • एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘लोगों को फिल्म के लिए जो भी नकारात्मक टिप्पणी करनी है। उन्हें करने दीजिए। यह गाना बहुत खूबसूरत है।’









 

विज्ञापन
विज्ञापन

amayan song jai jai ram released today featuring ranbir kapoor and sai pallavi
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

गाने के साथ किया था पोस्टर रिलीज 
सोमवार को टी-सीरीज ने इस गाने के साथ ही एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। इसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर दिख रहे हैं और सीता के रूप में साई पल्लवी। यह पोस्टर, शांत, स्थिर और सुकून देने वाला है। दोनों के आस पास  प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा हुआ है। जंगल में हरे-भड़े पेड़ हैं। शांत नदी बह रही है। नदी किनारे पहाड़ी पर माता सीता और प्रभु राम विराजमान हैं। प्रभु श्री राम माता सीता के बालों में गुलाब का फूल सजा रहे हैं। 

विज्ञापन

amayan song jai jai ram released today featuring ranbir kapoor and sai pallavi
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘रामायण' के बारे में 
फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 8 नवंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा। वहीं दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर और साई के अलावा सनी देओल, यश और रवि दुबे समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed