बिग बॉस में चल रहे सेमीफिनाले वीक में एक प्रेस कांफ्रेंस की गई। शो में कई पत्रकार अपने सवालों का जवाब मांगने पहुंचे। ऐसे में शिल्पा पर विकास और हिना के भारी पड़ने से पुनीश ने दोनों को करारा जवाब दिया.....
शो अपने आखिरी पड़ाव में चल रहा हैं। बता दें कि ये शो का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में इससे पहले घर में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर सभी पत्रकारों ने कंटेस्टेंट्स के मन को टटोलने की कोशिश की और साथ ही कई अनसुलझे सवाल भी किये। इस बीच सबसे ज्यादा हिना खान को टारगेट किया गया।
बता दें कि हिना खान और विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को प्रेस कांफ्रेस में निशाना बनाया। दोनों ने कहा कि शिल्पा किसी भी टास्क को पूरा नहीं करती हैं और वोट मिलने से ऑवरकांफिडेंट हो गई हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा कि वे बस किचन में रहती हैं। ऐसे में पुनीश को इस बात से गुस्सा आ गया और उन्होंने हिना और विकास की ये कहकर बोलती बंद कर दी कि असल मायने में शिल्पा की हालत एक हाउस वाइफ की तरह हो गई है।
इतना ही नहीं उन्होंने शिल्पा की तारीफ में ये भी कहा कि जब तक घर में खाना ही नहीं बनेगा तो कैसे किसी टास्क को खाली पेट कर लेंगे। वहीं, भरी प्रेस कांफ्रेंस में पुनीश की बातें सुनकर शिल्पा की आंखे नम हो गई और वे रोने लगी। वहीं हिना और विकास इस पर फिर चुटकी लेते नजर आए।
बता दें कि इस हफ्ते के घर में मौजूद फाइनल फाइव कंटेस्टेंट्स नॉमीनेट हुए हैं। ऐसे में अगले सप्ताह शो का विनर घोषित कर दिया जाएगा। बीते हफ्ते मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में लाइव पब्लिक वोटिंग में कम वोट मिलने की वजह से लव त्यागी को घर छोड़कर जाना पड़ा।