सपना के बेघर होने के बाद घर में पूरा पासा ही पलट गया है। जहां हिना और विकास का ग्रुप था वहीं अब पुनीश-बंदगी, शिल्पा और आकाश, अर्शी समूह के तौर पर आमने-सामने आ गए हैं....
बता दें कि इस हफ्ते की नॉमीनेशन प्रक्रिया ने पूरा गेम ही बदकर रख दिया है। घर में जो 13 हफ्ते से रोमांस का तड़का लगा रहे थे घरवालों ने उन्हें ही बाहर करने का फैसला ले लिया है। बता दें कि सिर्फ विकास को छोड़कर सभी चाहते हैं कि पुनीश और बंदगी में से एक बेघर हो।
बिग बॉस ने एक-एक कंटेस्टेंट को कंनफेंशन रूम में बुलाकर नॉमीनेशन प्रक्रिया पूरी की। आखिर में इस हफ्ते नॉमीनेट होने वाले तीन नाम सामने आए जिनमें पुनीश-बंदगी के अलावा लव भी शामिल हैं।
दरअसल, पुनीश सोमवार 27 नवंबर के एपीसोड में आपे से बाहर नजर आए और उन्होंने आकाश को गंदी-गंदी गाली दे उनपर हमला किया। यहां तक कि पुनीश ने आकाश के ऊपर चप्पल फेंककर मारी और उनका ऑमलेट भी फेंक दिया। इस पर बंदगी भी पुनीश का साथ देती नजर आईं। यहीं वजह है कि इन दोनों को इस हफ्ते नॉमीनेट होना पड़ा।
अगर घर के ताजे माहौल की बात करें तो सपना चौधरी घर से बेघर हो गईं हैं। वे घर से जाने वाली नौवीं कंटेस्टेंट थी। सपना ने घर से बेघर होने के बाद सलमान खान की फिल्म में एक आइटम सॉन्ग करने की इच्छा जाहिर की है।