फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब प्रियंका ने पूछा- 2 करोड़ रुपये या 6 लड़कियों के साथ हॉलिडे, क्या चुनोगे? कपिल ने दिया बेहद मजेदार जवाब

Wed, 07 Apr 2021 06:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 07 Apr 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Priaynka Chopra asked questions to Kapil sharma the comedian gave hilarious reply
कपिल शर्मा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कुछ समय से ये शो बंद है, लेकिन खबर है कि जल्द ही ये शो अपनी पिछली टीम के साथ धमाकेदार वापसी करेगा। फिलहाल तो इस शो को दोबारा शुरू होने में वक्त है, लेकिन शो से जुड़े कई किस्से हमेशा चर्चा में आते रहते हैं। आपको बताते हैं उस मजेदार किस्से के बारे में जब प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में पहुंची थी और वहां जमकर मस्ती हुई थी।

Priaynka Chopra asked questions to Kapil sharma the comedian gave hilarious reply
कपिल शर्मा - फोटो : social media

शादी के बाद प्रियंका पहली बार कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी। इस दौरान कपिल ने प्रियंका के साथ काफी मस्ती-मजाक किया। वहीं प्रियंका भी कपिल के साथ हमेशा खुलकर बात करती नजर आती हैं। इसी दौरान प्रियंका ने कपिल शर्मा से एक सवाल पूछा था जिसका जवाब देने के बाद वहां बैठीं जज अर्चना से लेकर दर्शकों तक हर किसी की जोरदार हंसी छूट पड़ी थी।

Priaynka Chopra asked questions to Kapil sharma the comedian gave hilarious reply
कपिल शर्मा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल प्रियंका ने कपिल से पूछा था कि, 'अगर तुम्हें एक तरफ 2 करोड़ रुपये मिले और दूसरी तरफ 6 सुंदर लड़कियों के साथ मालदीव में हॉलीडे इंजॉय करने का मौका मिले, तो तुम क्या चुनोगे?  इसके जवाब में कपिल ने कहा कि, 'मैं 2 करोड़ लूंगा क्योंकि सेम पैकेज तो मैं 60 हजार रुपये में बुक कर लूंगा। कपिल का ये जवाब सुनकर प्रियंका, अर्चना और दर्शक जोर जोर से हंसने लगे थे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priaynka Chopra asked questions to Kapil sharma the comedian gave hilarious reply
कपिल शर्मा

इसके अलावा प्रियंका ने कपिल से ये भी सवाल किया कि, 'एक तरफ से गिन्नी बुलाए और एक तरफ मां तो किसके पास जाओगे? इस पर कपिल की मां ने कहा कि 'पहले तो बीवी के पास जाएगा'। कपिल की मां का जवाब सुनकर सब हंसने लगते हैं तो फिर कपिल कहते हैं कि, 'दुनिया कहती है कि शादी के बाद बेटा बदल गया यहां तो मेरी मां ही बदल गई है'।

विज्ञापन
Priaynka Chopra asked questions to Kapil sharma the comedian gave hilarious reply
कपिल शर्मा - फोटो : Social media

शो में कपिल और प्रियंका ने एक दूसरे से कई मजेदार सवाल जवाब किए थे जो दर्शकों को काफी पसंद आए थे। बता दें कि कपिल शर्मा इसी साल एक बार फिर पिता बने हैं। अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए कपिल कुछ समय चाहते थे ऐसे में शो को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। वहीं फैंस बेसब्री से कपिल और टीम का लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed