फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती...', इतना लिख अभिनेत्री प्रेक्षा ने दुनिया को कह दिया अलविदा

Wed, 27 May 2020 04:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Preksha Mehta Suicide Note Reveals About Her Pain and Stress
प्रेक्षा मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देशभर में लगे हुए लॉकडाउन ने लोगों की आर्थिक स्थिति तो कमजोर की ही है। साथ ही साथ इस दौरान होने वाला मानसिक तनाव लोगों पर इस कदर हावी हो रहा है कि उन्हें केवल मौत ही एक रास्ता नजर आ रहा है। महज 25 साल की उम्र में प्रेक्षा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जो उम्र उनके सपनों की उड़ान भरने की थी। उस उम्र में सपने टूटने का दर्द इतना गहरा हुआ कि प्रेक्षा उसे संभाल नहीं पाईं और उन्हें इसके आगे केवल एक ही रास्ता नजर आया... मौत का रास्ता।

Preksha Mehta Suicide Note Reveals About Her Pain and Stress
प्रेक्षा मेहता - फोटो : Social Media

लॉकडाउन होने से पहले ही प्रेक्षा अपने घर इंदौर वापस आ गईं थीं। करीब ढाई महीने तक घर पर रहने के बाद प्रेक्षा ने सुसाइड कर लिया। 26 मई को उनके परिजनों को उनका शव कमरे में मिला। प्रेक्षा ने जाते- जाते अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपना दुख व्यक्त किया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।' इसके अलावा उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

Preksha Mehta Suicide Note Reveals About Her Pain and Stress
प्रेक्षा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेक्षा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, 'मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की। अब मैं थक गई हूं।' इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preksha Mehta Suicide Note Reveals About Her Pain and Stress
प्रेक्षा मेहता - फोटो : Social Media

इतनी छोटी सी उम्र में प्रेक्षा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तनावपूर्ण माहौल में लोगों को केवल शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी सहारे की आवश्यकता है। प्रेक्षा लॉकडाउन की वजह से काम न मिलने के चलते परेशान थीं। अपनी परेशानी से निजात पाने का उन्हें एक ही रास्ता नजर आया और वो थी मौत। प्रेक्षा की तरह ही इस समय कई लोग हैं, जो इस तनावपूर्ण माहौल से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
Preksha Mehta Suicide Note Reveals About Her Pain and Stress
प्रेक्षा मेहता - फोटो : Social Media

प्रेक्षा के द्वारा उठाए गए इस कदम से एंटरटेनमेंट जगत को भी धक्का लगा है। कई टेलीविजन सेलेब्स ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है। गौरतलब है कि प्रेक्षा क्राइम पेट्रोल, मेरी दुर्गा, लाल इश्क जैसे धारावाहिकों में नजर आई थीं। इसके अलावा प्रेक्षा थियेटर आर्टिस्ट भी थीं।

पढ़ें: इस अभिनेत्री के खुदकुशी करने पर भावुक हुए करण कुंद्रा, अन्य सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed