फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री के खुदकुशी करने पर भावुक हुए करण कुंद्रा, अन्य सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि

Wed, 27 May 2020 04:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 27 May 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
preksha mehta news in hindi karan kundrra emotional note to preksha mehta suicide
प्रेक्षा मेहता, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

'क्राइम पेट्रोल' सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने आत्महत्या कर ली है। लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही प्रेक्षा मुंबई से अपने घर इंदौर लौटी थीं। उनके पास कोई काम नहीं था। लॉकडाउन ने उनकी मुसीबतें और बढ़ा दीं। मानसिक तनाव की वजह से आखिरकार प्रेक्षा ने अपनी जान दे दी। उनकी मौत की खबर पाकर टीवी अभिनेता करण कुंद्रा ने एक भावुक पोस्ट लिखकर दुख जताया है। 

preksha mehta news in hindi karan kundrra emotional note to preksha mehta suicide
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर करण कुंद्रा ने लिखा, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना। एक और टीवी एक्टर ने आत्महत्या कर ली है। प्रेक्षा मेहता ये बहुत दुखद है। तुम काफी युवा थीं। तुम्हारे सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। हमें मानसिक स्वास्थ्य पर और ज्यादा बात करने की जरूरत है।'

preksha mehta news in hindi karan kundrra emotional note to preksha mehta suicide
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करण आगे लिखते हैं कि, 'उसके इंस्टाग्राम पर देखें तो ऐसा कुछ भी असाधारण सा नहीं दिखता। यह इस बात का भी संकेत है कि इस मुश्किल घड़ी में हमारे आस-पास के लोगों का और ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। हम तुम्हारे लिए प्रार्थना करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
preksha mehta news in hindi karan kundrra emotional note to preksha mehta suicide
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

करण के अलावा अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने लिखा, 'पता चला कि एक और एक्टर ने आत्महत्या कर ली है। परिवार को सांत्वना। प्रेक्षा मेहता के लिए प्रार्थना।'

विज्ञापन
preksha mehta news in hindi karan kundrra emotional note to preksha mehta suicide
प्रेक्षा मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेक्षा की उम्र महज 25 साल थी और वह टीवी के एपिसोडिक शोज जैसे 'क्राइम पेट्रोल', 'मेरी दुर्गा' और 'लाल इश्क' में नजर आ चुकी थीं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि, प्रेक्षा को हिंदी सिनेमा के अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' में भी देखा गया था। प्रेक्षा इंदौर के बजरंग नगर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा संदेश छोड़ा था, और लिखा था 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'।

कौन थीं ये अभिनेत्री जिसने 25 साल की उम्र में कर ली आत्महत्या, तस्वीरों में देखें अब तक का सफर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed