'क्राइम पेट्रोल' सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने आत्महत्या कर ली है। लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही प्रेक्षा मुंबई से अपने घर इंदौर लौटी थीं। उनके पास कोई काम नहीं था। लॉकडाउन ने उनकी मुसीबतें और बढ़ा दीं। मानसिक तनाव की वजह से आखिरकार प्रेक्षा ने अपनी जान दे दी। उनकी मौत की खबर पाकर टीवी अभिनेता करण कुंद्रा ने एक भावुक पोस्ट लिखकर दुख जताया है।
इस अभिनेत्री के खुदकुशी करने पर भावुक हुए करण कुंद्रा, अन्य सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर करण कुंद्रा ने लिखा, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना। एक और टीवी एक्टर ने आत्महत्या कर ली है। प्रेक्षा मेहता ये बहुत दुखद है। तुम काफी युवा थीं। तुम्हारे सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। हमें मानसिक स्वास्थ्य पर और ज्यादा बात करने की जरूरत है।'
करण आगे लिखते हैं कि, 'उसके इंस्टाग्राम पर देखें तो ऐसा कुछ भी असाधारण सा नहीं दिखता। यह इस बात का भी संकेत है कि इस मुश्किल घड़ी में हमारे आस-पास के लोगों का और ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। हम तुम्हारे लिए प्रार्थना करते हैं।'
A look at her Instagram shows nothing out of the ordinary, which just shows how much more we need to care about people around us in these tough times and not just assume they’re fine! RIP little one, we shall pray for you! This too shall pass!
— Karan Kundrra (@kkundrra) May 26, 2020
करण के अलावा अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने लिखा, 'पता चला कि एक और एक्टर ने आत्महत्या कर ली है। परिवार को सांत्वना। प्रेक्षा मेहता के लिए प्रार्थना।'
Heard another actor committed suicide . Condolences to the family. #PrekshaMehta rip.
प्रेक्षा की उम्र महज 25 साल थी और वह टीवी के एपिसोडिक शोज जैसे 'क्राइम पेट्रोल', 'मेरी दुर्गा' और 'लाल इश्क' में नजर आ चुकी थीं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि, प्रेक्षा को हिंदी सिनेमा के अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' में भी देखा गया था। प्रेक्षा इंदौर के बजरंग नगर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा संदेश छोड़ा था, और लिखा था 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'।
कौन थीं ये अभिनेत्री जिसने 25 साल की उम्र में कर ली आत्महत्या, तस्वीरों में देखें अब तक का सफर