फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस चैट शो में पहली बार नजर आएंगे 'बाहुबली', निजी जिंदगी से जुड़े कर सकते हैं कई खुलासे

Sat, 08 Dec 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Rana Daggubati SS Rajmouli may shoot Karan Johar show Koffee With Karan
karan johar and prabhas - फोटो : twitter

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कई सारे सेलिब्रिटीज आ चुके हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस बार करण जौहर के मेहमान कोई और नहीं 'बाहुबली' टीम बनने वाली है। इस बात का खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट से हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बार करण के साथ 'बाहुबली' टीम कॉफी पी सकती है।

Prabhas Rana Daggubati SS Rajmouli may shoot Karan Johar show Koffee With Karan
Karan and prabhas - फोटो : twitter

मिड डे की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के साथ प्रभास, राणा दग्गुबाती और एस राजामौली कॉफी पीते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा कि तेलुगू इंडस्ट्री से जुड़े सितारे करण जौहर के 'कॉफी विद करण' में शिरकत करेंगे। 

Prabhas Rana Daggubati SS Rajmouli may shoot Karan Johar show Koffee With Karan
prabhas and karan - फोटो : twitter

प्रभास बहुत शाय नेचर के हैं ऐसे में करण जौहर के मनाने पर उनकी शो में आने की बात कही जा रही है। 'बाहुबली' की टीम के साथ करण जौहर का यह एपिसोड इस महीने के आखिर तक टेलीकास्ट हो सकता है। कहा जा रहा है कि 'कॉफी विद करण' शो के दौरान प्रभास, राणा और राजामौली फिल्म से जुड़े कई बड़े खुलासे कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Rana Daggubati SS Rajmouli may shoot Karan Johar show Koffee With Karan
karan johar

इस बात का कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन करण जौहर के लेटेस्ट ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है। करण जौहर ने ट्वीट में लिखा - 'वह लोग कॉफी विद करण का एपिसोड शूट करने आ रहे हैं। मैं अपने आपको बहुत सौभाग्याशाली समझ रहा हूं। आज मैं गौरवान्वित कॉफी पिऊंगा..क्या आप गेस कर सकते हैं?'



 

विज्ञापन
Prabhas Rana Daggubati SS Rajmouli may shoot Karan Johar show Koffee With Karan
arjun kapoor jahnvi kapoor - फोटो : File Photo
आपको बता दें, करण जौहर का 'कॉफी विद करण' का यह सीजन 6 है। इस सीजन में अभी तक कई स्टार आ चुके हैं जिसमें दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर के अलावा कई और स्टार्स के नाम शामिल है। अगर प्रभास इस शो का हिस्सा बनते हैं तो फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed