बिग बॉस का हर सीजन यादगार बन जाता है। शो में कंटेस्टेंट कभी लड़ते नजर आते हैं, तो कभी एक साथ प्यार करते। बिग बॉस 14 की बात करें तो कुछ कंटेस्टेंट के बीच बेहद प्यार नजर आया, तो कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू से तकरार हुई। एजाज-पवित्रा, अर्शी खान-विकास गुप्ता, राहुल वैद्य-रुबीना दिलैक, राखी सावंत और देवोलिना जैसे सदस्यों ने खूब रोमांच पैदा किया।
2 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया
- फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_
एजाज खान और पवित्रा पुनिया बिग बॉस 14 के घर में भले ही ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। लेकिन इनका प्यार घर के बाहर भी परवान चढ़ रहा है। इनकी जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दूसरे की फोटोज शेयर की हैं और अपने प्यार का इजहार किया है।
3 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया
- फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_
पवित्रा और एजाज खान की मुलाकात बिग बॉस 14 शो के अंदर हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ताना प्यार में बदल गया। एजाज ने हाल ही में पवित्रा और अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वे जमीन से कांच के टुकड़े बटोरते नजर आ रहे हैं। वहीं पवित्रा पुनिया उन्हें घूर रही हैं।
4 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया
- फोटो : Big Boss
इस फोटों में एजाज खान ने अपने प्यार का जिक्र किया है। साथ ही फैंस तस्वीर देखकर ये भी कह रहे हैं कि शादी से पहले ही एजाज बीवी के गुलाम बन गए हैं। वे पवित्रा के प्यार में इस कदर खो गए हैं कि पवित्रा का एक लुक ही उनके होश उड़ाने के लिए काफी है। एजाज वही करते हैं जो पवित्रा चाहती हैं।
5 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया
- फोटो : Social media
एजाज खान ने तस्वीर में पवित्रा के लिए प्यार का इजहार करते हुए कहा 'आई लव हर। शीशा था, दिल नहीं, टूट गया... हैप्पी लव डे टू ऑल एंड वन। मैं अपनी वैलेंटाइन से बहुत प्यार करता हूं। यह हमारा पहला वैलेंटाइन है। इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। हालांकि हमारे बीच एक छोटी नोंकझोंक भी हो गई'। आगे उन्होंने लिखा 'खैर, मेरा काम 6 को ही खत्म हो गया था। अब नफरत फैलाना बंद करो। प्यार बांटो...दुनिया को इसकी जरूरत है'।