छोटे पर्दे की गोपी बहू यानी कि जिया मानेक टीवी इंडस्ट्री का मशहूर नाम हैं। 18 फरवरी को जिया अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अहमदाबाद में जन्मीं जिया मानेक को टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से गोपी बहू के रोल में पहचान मिली थी। पर्दे पर बेहद संस्कारी और सरल नजर आने वाली जिया असल जिंदगी में काफी बोल्ड और खूबसूरत हैं। तो चलिए जिया के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
जिया मानेक
- फोटो : Instagram
जिया मानेक ने कई टीवी शोज किए लेकिन उन्हें आज भी लोग गोपी बहू के नाम से जानते हैं। उन्होंने 'साथ निभाना साथिया' शो में बेहद ही सीधी और संस्कारी लड़की का किरदार निभाया था। शो में इस रोल के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।
3 of 5
जिया मानेक
- फोटो : instagram/gia_manek
जिया ने गोपी बहू के रोल में कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया था, लेकिन फिर उन्होंने इस शो को छोड़ दिया। वहीं गोपी बहू के रोल में फिर देबोलीना भट्टाचार्जी को कास्ट किया गया। जिया ने साथ निभाना साथिया के बाद रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया था। हालांकि गोपी बहू की संस्कारी छवि तोड़ने में उन्हें काफी वक्त लगा था।
4 of 5
जिया मानेक
- फोटो : Instagram
इस शो के बाद जिया टीवी शो 'जीनी और जूजू' में नजर आईं थी। इस शो में उनके अपोजिट अली असगर थे। इसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। हालांकि जिया ने जल्द ही ये शो भी छोड़ दिया। इसके बाद दूसरी अभिनेत्री को जिया के स्थान पर कास्ट किया गया, लेकिन दर्शकों को ये बदलाव पसंद नहीं आया और शो को बंद करना पड़ा।
5 of 5
जिया मानेक
- फोटो : Instagram
जिया पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को उनका दीवाना बना देती हैं। जिया ने अपने मेहनत के दम पर घर भी खरीदा लिया है। उनके घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिया फिलहाल अपनी जिंदगी सामान्य तरीके से खुशी खुशी बिता रही हैं। वहीं उनके फैंस को उम्मीद है कि जिया जल्द ही छोटे पर्दे पर कोई बड़ा धमाका करने के लिए लौटेंगी।