फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादी बनना मंजूर नहीं था तो एक्ट्रेस ने छोड़ा टीवी सीरियल, 4 महीने पहले ही हुई है शादी

Sat, 13 Apr 2019 11:53 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 13 Apr 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Parul Chauhan leaves Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv serial
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान (Parul Chauhan) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। पारुल ने 4 महीने पहले ही ब्वॉयफ्रेंड साथ मंदिर में शादी रचाई थी। पारुल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में नायरा की सासू मां सुवर्णा गोयनका का किरदार निभा रही थीं। खबरों की मानें तो अब पारुल ने शो से किनारा कर लिया है। 

Parul Chauhan leaves Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv serial
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : instagram

पारुल चौहान (Parul Chauhan) के शो छोड़ने की वजह दादी का रोल निभाना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पारुल अभी दादी का किरदार निभाना नहीं चाहती थी जिस वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। पारुल काफी दिनों से सीरियल में भी नजर नहीं आ रही हैं। सीरियल में इस वक्त कहानी नायरा और गायू के इर्द गिर्द घूम रही है। 

Parul Chauhan leaves Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv serial
parul chauhan - फोटो : file photo

एक इंटरव्यू के दौरान पारुल ने इस बात की पुष्टि भी की। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पारुल ने कहा- 'मैंने शो छोड़ दिया है। मैं करियर के इस स्टेज पर दादी का रोल नहीं निभाना चाहती। मुझे लगा रोल के साथ न्याय नहीं कर पाती।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Parul Chauhan leaves Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv serial
parul chauhan - फोटो : file photo

पारुल के मुताबिक - 'उन्होंने शो के प्रोड्यूसर रंजन से इस बारे में बात की। उन्होंने मेरी चिंता को समझा।' आपको बता दें, पारुल ने दिसंबर, 2018 में मंदिर में ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर के साथ शादी की थी। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार्स शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Parul Chauhan leaves Yeh Rishta Kya Kehlata Hai tv serial
Parul Chauhan married - फोटो : Instagram

पारुल चौहान (Parul Chauhan) और चिराग ठक्कर (Chirag Thakkar) की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए साल 2015 में हुई थी। यह दोनों अच्छे दोस्त थे इसके बाद शादी करने का फैसला किया। पारुल कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं। पारुल ने साल 2007 में 'सपना बाबुल का बिदाई' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed