फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तारक मेहता...' में क्यों नहीं लौट रही असली 'दयाबेन'? पति ने मेकर्स के सामने रखी है ये शर्त

Sat, 13 Apr 2019 11:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 13 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Dayaben Disha Vakani Will Return Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah but some demands
Disha Vakani

सब टीवी के पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फैंस दिशा वकानी के वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा ने अब शो पर वापसी नहीं करने का मन बना लिया है लेकिन इस बीच एक खबर आई है कि दिशा शो में वापसी कर सकती हैं अगर मेकर्स उनकी इन मांगों को पूरा कर दें।

Dayaben Disha Vakani Will Return Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah but some demands
Disha Vakani

कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिशा वकानी के पति मयूर ने मेकर्स से बकाया राशि चुकाने को कहा है, हालांकि  निर्माताओं ने इसका जवाब देते हुए देय भुगतान के बारे में ऐसे सभी दावों का खंडन किया है।

Dayaben Disha Vakani Will Return Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah but some demands
Disha Vakani

कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा के पति ने निर्माताओं से मांग की है कि अभिनेत्री केवल दिन में 4 घंटे और महीने में केवल 15 दिन काम करेगी। इस तरह की मांग को निर्माताओं ने अस्वीकार कर दिया है, इसके चलते दिशा वकानी की वापसी के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dayaben Disha Vakani Will Return Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah but some demands
Disha Vakani

खबरें हैं कि प्रोड्यूसर्स ने दिशा वकानी के किरदार के लिए तलाश शुरू कर दी है। मेकर्स चाहते हैं कि दयाबेन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस हूबहू दिशा वकानी जैसी हों जिससे दर्शकों को उनकी कमी महसूस ना हो। 

विज्ञापन
Dayaben Disha Vakani Will Return Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah but some demands
Shilpa, Sugandha, Sumona - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दयाबेन का किरदार निभाने के लिए जिस नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे। मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा भी मेकर्स की लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में जो तीसरा नाम है वो हैं सुमोना चक्रवर्ती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed