{"_id":"5caf3400bdec22144a273df6","slug":"parul-chauhan-leaves-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-tv-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दादी बनना मंजूर नहीं था तो एक्ट्रेस ने छोड़ा टीवी सीरियल, 4 महीने पहले ही हुई है शादी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दादी बनना मंजूर नहीं था तो एक्ट्रेस ने छोड़ा टीवी सीरियल, 4 महीने पहले ही हुई है शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान (Parul Chauhan) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। पारुल ने 4 महीने पहले ही ब्वॉयफ्रेंड साथ मंदिर में शादी रचाई थी। पारुल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में नायरा की सासू मां सुवर्णा गोयनका का किरदार निभा रही थीं। खबरों की मानें तो अब पारुल ने शो से किनारा कर लिया है।
2 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- फोटो : instagram
पारुल चौहान (Parul Chauhan) के शो छोड़ने की वजह दादी का रोल निभाना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पारुल अभी दादी का किरदार निभाना नहीं चाहती थी जिस वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। पारुल काफी दिनों से सीरियल में भी नजर नहीं आ रही हैं। सीरियल में इस वक्त कहानी नायरा और गायू के इर्द गिर्द घूम रही है।
3 of 5
parul chauhan
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू के दौरान पारुल ने इस बात की पुष्टि भी की। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में पारुल ने कहा- 'मैंने शो छोड़ दिया है। मैं करियर के इस स्टेज पर दादी का रोल नहीं निभाना चाहती। मुझे लगा रोल के साथ न्याय नहीं कर पाती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
parul chauhan
- फोटो : file photo
पारुल के मुताबिक - 'उन्होंने शो के प्रोड्यूसर रंजन से इस बारे में बात की। उन्होंने मेरी चिंता को समझा।' आपको बता दें, पारुल ने दिसंबर, 2018 में मंदिर में ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर के साथ शादी की थी। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार्स शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Parul Chauhan married
- फोटो : Instagram
पारुल चौहान (Parul Chauhan) और चिराग ठक्कर (Chirag Thakkar) की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए साल 2015 में हुई थी। यह दोनों अच्छे दोस्त थे इसके बाद शादी करने का फैसला किया। पारुल कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं। पारुल ने साल 2007 में 'सपना बाबुल का बिदाई' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।