पॉपुलर टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली परिधि शर्मा को कौन नहीं जानता। 'जोधा अकबर' में जोधा बाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 15 मई, 1987 को इंदौर में जन्मी परिधि शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'तेरे मेरे सपने' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान रजत टोकस के साथ ऐतिहासिक सीरियल में काम करके मिली थी। शो में लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। शो के सभी स्टार कास्ट ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने के बाद इस शो के सितारें गुमनामी की दुनिया में खो गए थे। ऐसा ही कुछ परिधि शर्मा के साथ हुआ था और वह काफी समय तक टीवी से गायब रही थीं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको परिधि शर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं।
Paridhi Sharma: 'जोधा अकबर' से प्रसिद्ध हुईं परिधि का ऐसा रहा करियर, जानिए अब कैसे बिता रहीं अपना जीवन
करियर शुरू होते ही की शादी
साल 2010 में डेली सोप 'तेरे मेरे सपने' से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद परिधि ने साल 2011 में, सीरियल 'रुक जाना नहीं' में काम किया था। इस सीरियल में उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। उनके जीवन की खास बात यह थी कि परिधि ने टीवी की दुनिया में कदम रखने के सालभर बाद ही शादी कर ली थी। उन्होंने अहमदाबाद में रहने वाले बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना को अपना जीवन साथी चुना था। शादी करने के बाद साल 2013 में अभिनेत्री 'जोधा अकबर' में रजत टोकस के साथ रोमांस करती नजर आई थीं।
टीवी से लिया ब्रेक
'जोधा अकबर' में जोधा बाई से पहचान पाने के बाद परिधि ने अपना पारिवारिक जीवन बिताने के लिए टीवी से दूरी बना ली थी। अभिनेत्री ने ब्रेक लेने के पांच साल बाद साल 2016 बेटे को जन्म दिया था। अपने बेटे के जन्म के बाद परिधि ने टीवी पर सीरियल 'ये कहां आ गए हम' से वापसी की थी। लेकिन एक्ट्रेस ने शो में काम करते-करते फिर एक बार ब्रेक लेने का फैसला किया था, वह इस दौरान काफी अनफिट हो गई थीं।
दो साल बाद की वापसी
परिधि शर्मा ने इन दोनों ब्रेक्स के बाद पूरे दो साल बाद साल 2018 में सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'पटियाला बेब्स' से टीवी पर दोबारा वापसी की थी। अपनी फिटनेस को ठीक करने के बाद भी परिधि छोटे पर्दे पर अपना पुराना जादू बिखरने में नाकामयाब रहीं और लीड रोल में होने के बाद भी वह दर्शकों को नहीं लुभा पाई थीं। इस शो में वह एक टीनएज लड़की की मां के किरदार में नजर आई थीं।
कमबैक रहा फैल
'पटियाला बेब्स' में एक मां का किरदार निभाने के बाद परिधि को पहले वाली सफलता नहीं मिली और उन्हें अपनी सीरियल की च्वाइस को बदलना पड़ा। इस सीरियल के बाद वह 'जग जननी मां वैष्णो देवी' और 'चीकू की मम्मी दूर की' में दिखाई दीं। दोनों की सीरियल में वह एक मां के किरदार में नजर आई थीं यानी अपने कमबैक के बाद से वह एक मां के किरदार में ही सिमट कर रह गई। बेटे की मां बनने के बाद उन्हें वैसे किरदार नहीं मिले जैसे एक मशहूर टीवी अभिनेत्री को मिलने चाहिए थे, जिसका नतीजा यह हुआ कि परिधि का कमबैक प्रभावशाली नहीं रहा।