फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   pankaj udhas facebook live with amar ujala office

अमर उजाला पहुंचे पंकज उधास ने शेयर की दिल की बात, बोले- 'अब फिल्मों में कुछ भी सीरियस नहीं'

Fri, 31 Aug 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला Updated Fri, 31 Aug 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
pankaj udhas facebook live with amar ujala office
पंकज उधास
गजल किंग पंकज उधास अमर उजाला के साथ लाइव जुड़े हुए थे।इस दौरान पंकज ने फेसबुक लाइव दर्शकों के कई सवालों के जवाब दिए और उनकी फरमाइशों को पूरा किया ।  
विज्ञापन


पंकज ने सबसे पहले अपनी पसंदीदा गजल 'और आहिस्ता..' गाकर सुनाया । उन्होंने बताया कि ये नज़्म आज के युवाओं को काफी पसंद है । इसके बाद बॉलीवुड में रिमिक्स के बढ़ते दौर के बारे में भी पंकज उधास ने बात की ।

उन्होंने कहा, 'आज मुझे गानों अच्छे शब्दों की कमी बहुत महसूस होती है । जब तक शब्द ना हो तब तक कोई बात पूरी नहीं होती ।' इसके अलावा पंकज जी ने आज के दौर में गजल गायकों की ऑडियंस में कितना फर्क आया है, पर भी अपनी बात रखी। 
विज्ञापन



https://www.facebook.com/Amarujala/videos/639239353143641/?t=29

pankaj udhas facebook live with amar ujala office
pankaj udhas - फोटो : twitter
इस पर उन्होंने बताया कि आज भी यूथ और पुराने लोग बड़ी ही मस्ती से गजलें सुनना चाहते हैं । पंकज को अच्छा लगता है जब उन्हें यूथ फरमाइश करती है गाने के लिए । इसके अलावा पंकज ने फिल्म 'मोहरा' का गाया हुआ गाना 'ना कजरे की धार...' भी गाया ।

रिमिक्स को लेकर पंकज बताते हैं कि आजकल फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर चाहते हैं कि उनकी फिल्मों में ऐसे गाने हों जिसे सुनते ही लोग झूमने लगें । उन्होंने आगे कहा, 'शब्द किसी भी गाने की आत्मा होते हैं । अगर वो ही नहीं है तो इसमें कोई क्रिएटिविटी नहीं है ।'

'पुराने गानों को रिपैकेज करने में क्रिएटिविटी का इस्तेमाल नहीं होता । मैं रिमिक्स का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं ।' बता दें कि पंकज उधास लंबे समय बाद अपना नया एल्बम 'कृष्ण चैंट' ला रहे हैं । यह एक भक्ति एल्बम होगा। पंकज ने इस पर भी बात की ।
 

pankaj udhas facebook live with amar ujala office
pankaj udhas
उन्होंने कहा, 'आज की इस व्यस्त जिंदगी में लोग चाहते हैं कि उन्हें थोड़ा सुकून मिले । इसलिए मैंने कृष्ण के कुछ मंत्रों को रिकॉर्ड किया और मुझे लगता है इसे सुनने के बाद लोग कुछ सुकून महसूस करेंगे ।' साथ ही फिल्मों में गजलों के गायब होने पर भी पंकज ने जवाब दिया ।

उन्होंने कहा कि अब फिल्म इंडस्ट्री का दौर ही बदल गया है । अब फिल्मों में सीरियस काम कम होता है । लोग आइटम सॉन्ग की डिमांड करते हैं । अगर आज भी फिल्मों गजलों को लाया जाए तो वो बिल्कुल पॉपुलर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed