फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुभ विवाह: 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोड़िया ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, दुल्हनिया को देख हुए भावुक

Sun, 20 Jun 2021 05:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 20 Jun 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Pandya Store Fame Akshay Kharodia ties the knot with girlfriend Divya Punetha in Dehradun
अक्षय खरोड़िया की शादी - फोटो : Instagram

कोरोना काल में शादी-ब्याह का रंग यूं तो थोड़ा फीका पड़ गया है लेकिन इस खतरनाक वायरस से बने हालात के कारण ऐसा करना भी जरूरी है। यहां तक कि लोगों इस दौरान हुई शादी को 'लॉकडाउन वेडिंग' का नाम दे दिया है। ऐसे में मनोरंजन जगत में भी शादी की कई खबरें सामने आईं हैं। लॉकडाउन के दौरान कई फिल्मी सितारे और टीवी सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। बीते दिनों यामी गौतम की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। उसके कुछ समय बाद टीवी एक्टर अंकित गेरा ने गुपचुप शादी रचाई थी। हाल ही में अभिनेत्री एवलिन शर्मा की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी बीच टीवी एक्टर अक्षय खरोड़िया भी शादी के बंधन में बंध गए हैं।



मशहूर टीवी शो 'पांड्या स्टोर' में नजर आ रहे अक्षय खरोड़िया शादी के बंधन में बंध गए हैं जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। अक्षय ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेठा के सात 19 जून को देहरादून में सात फेरे लिए। कोरोना के चलते शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए। बता दें अक्षय 'पांड्या स्टोर' में देव का किरदार निभा रहे हैं।

Pandya Store Fame Akshay Kharodia ties the knot with girlfriend Divya Punetha in Dehradun
अक्षय खरोड़िया की हल्दी सेरेमनी - फोटो : Instagram

एक बातचीत के दौरान अक्षय ने बताया कि 'कोरोना के चलते शादी में सिर्फ घर के 10 सदस्य शामिल हुए थे। शादी मेरी उम्मीदों से भी कहीं ज्यादा अच्छी तरह से संपन्न हुई। मेरा और दिव्या का परिवार पूरी तरह से खुश है।' अक्षय ने यह भी बताया कि देहरादून में बारिश हो रही थी, लेकिन बारात से पहले ही रुक गई थी तो हम आराम से शादी की सभी रस्में पूरी कर पाए थे।

Pandya Store Fame Akshay Kharodia ties the knot with girlfriend Divya Punetha in Dehradun
अक्षय खरोड़िया - फोटो : Instagram

अक्षय आगे बताते हैं, 'मैंने और दिव्या ने अपनी शादी में कुछ अलग और हटकर किया। हमने खुद ही अपनी शादी के वचन लिखे और एक-दूसरे से निभाने का वादा भी किया। मेरे लिए शादी में दो सबसे यादगार पल रहे। पहला जब मैंने दिव्या को देखा। मैंने लंबे वक्त से उस पल का बेसब्री से इंतजार किया था और जैसे ही दिव्या मेरे सामने आईं, मेरे लिए वह भावुक क्षण था। दूसरा जब हम दोनों सबके सामने सात फेरे ले रहे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Pandya Store Fame Akshay Kharodia ties the knot with girlfriend Divya Punetha in Dehradun
अक्षय खरोड़िया - फोटो : Instagram

अक्षय ने बताया कि उन्हें शादी के लिए सिर्फ सात दिनों की छुट्टी मिली है और शादी के तुरंत बाद ही वह शूटिंग में बिजी हो जाएंगे इसलिए उन्होंने अभी घूमने का कोई प्लान नहीं बनाया है। इसपर अक्षय आगे कहते हैं, 'मुझे ऐसा लगता है कि शादी के बाद आपको एक ब्रेक मिलना चाहिए ताकि आप अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकें लेकिन काम भी जरूरी है। इसलिए मैं सात दिनों के बाद शूट पर लौट जाऊंगा।'

विज्ञापन
Pandya Store Fame Akshay Kharodia ties the knot with girlfriend Divya Punetha in Dehradun
अक्षय खरोड़िया - फोटो : Instagram

बता दें तस्वीरें सामने आते ही फैंस कपल को शादी की शुभकामनाएं और बधाईयां दे रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से वह पिछले लंबे वक्त से शादी को स्थगित कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने अपने परिवार की मौजूदगी में ही शादी करने का निर्णय लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed