फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: निक्की तंबोली के भाई का कोरोना से निधन, दो दिन पहले ही अच्छी सेहत के लिए रखी थी पूजा

Tue, 04 May 2021 02:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 04 May 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
Nikki Tamboli Brother Jatin Tamboli Passes Away due to Corona, Actress Says 'Family Chain is Broken'
जतिन तंबोली, निक्की तंबोली परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप लगातार जारी है। रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं वहीं कितने लोग तो जान भी गंवा चुके हैं। मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं रहा है। बीते दिनों कई सितारे इसकी चपेट में आए वहीं कई कलाकारों ने अपनी जान भी गंवा दी। वहीं खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस सीजन 14 की टॉप चार फाइनलिस्ट में से एक निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का कोरोना से निधन हो गया है।

Nikki Tamboli Brother Jatin Tamboli Passes Away due to Corona, Actress Says 'Family Chain is Broken'
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया

निक्की तंबोली ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने भाई जतिन की एक तस्वीर साझा की है और बताया कि उनके भाई का निधन हो गया है। बता दें कि जतिन कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे और अस्पताल में भर्ती थे। जिसकी जानकारी भी निक्की ने सोशल मीडिया पर दी थी और अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।

Nikki Tamboli Brother Jatin Tamboli Passes Away due to Corona, Actress Says 'Family Chain is Broken'
,निक्की तंबोली - फोटो : instagram

निक्की ने भाई की तस्वीर के साथ-साथ एक भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'हमें नहीं पता था कि आज सुबह ऐसा हो जाएगा, भगवान इतनी जल्दी तुम्हें अपने पास बुला लेंगे। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं और यह जानकर हम सभी का दिल टूट गया है। आप सिर्फ अकेले नहीं गए हैं, हमारा कुछ हिस्सा आपके साथ ही है और हमेशा आपकी कमी हमें खलती रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Tamboli Brother Jatin Tamboli Passes Away due to Corona, Actress Says 'Family Chain is Broken'
निक्की तंबोली - फोटो : @nikkitamboli

निक्की आगे लिखती हैं, 'आपका प्यार हमेशा हमारे लिए मार्गदर्शक रहेगा। हालांकि अब हम आपको कभी नहीं देख पाएंगे लेकिन आप हमारे दिल में और यादों में हमेशा रहेंगे। आपके जाने से हमारे परिवार की चेन टूट गई है लेकिन भगवान एक-एक करके हम सभी को बुलाएंगे और हम एक बार फिर जुड़ जाएंगे। इस बात का हमेशा दुख रहेगा कि आप आखिरी बार हमसे कुछ कह नहीं पाए जब तक हमें पता चला आप जा चुके थे। अगर अकेले प्यार ही आपको बचा पाता तो ऐसा कभी नहीं होता। उम्मीद है फिर कभी मिलेंगे लेकिन मैं भगवान का शुक्रिया करना चाहती हूं कि उन्होंने आपको हमारे परिवार का हिस्सा बनाया और मेरे भाई के रूप में भेजा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

विज्ञापन
Nikki Tamboli Brother Jatin Tamboli Passes Away due to Corona, Actress Says 'Family Chain is Broken'
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram

निक्की तंबोली के इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस और दोस्त उन्हें और उनके परिवार को हिम्मत रखने का हौंसला दे रहे हैं। बता दें कि निक्की ने अपने भाई के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए अपने घर पर हवन भी करवाया था। निक्की ने भगवान से प्रार्थना भी की थी कि उनके भाई इस जंग में जीत कर लौटें। इससे पहले निक्की भी कोरोना संक्रमित हो गई थी और खुद को घर में क्वारंटीन करने के बाद वह इस महामारी से जंग जीत गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed