फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: संक्रमित पत्नी रुबीना दिलैक से मिलने शिमला नहीं जाएंगे अभिनव शुक्ला, बताई ये वजह

Mon, 03 May 2021 08:50 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 03 May 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
Abhinav Shukla says Rubina Dilaik is quarantining in Shimla after Covid-19 diagnosis
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप से मनोरंजन जगत भी अछूता नहीं रहा है। बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे इसकी चपेट में आ गए थे। हाल ही में बिग बॉस सीजन 14 की विजेता रुबीना दिलैक भी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी थी। रुबीना इस समय शिमला में होम आइसोलेशन पर हैं। ऐसे में रुबीना के पति अभिनव शुक्ला अपनी पत्नी से मिलने नहीं जा रहे हैं।

Abhinav Shukla says Rubina Dilaik is quarantining in Shimla after Covid-19 diagnosis
अभिनव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनव शुक्ला ने बताया कि उन्हें रुबीना के कोरोना संक्रमित होने के बारे में पता नहीं था। अभिनव कुछ दिन पहले किसी काम से मुंबई से बाहर गए हुए थे। अभिनव को मुंबई लौटने के बाद पता चला कि रुबीना कोरोना संक्रमित हैं। अभिनव ने कहा कि, 'मैं यहीं पर ही रहूंगा क्योंकि रुबीना अभी शिमला स्थित अपने घर में आइसोलेशन में आइसोलेटेड है। इसलिए वहां जाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उससे अभी मिल नहीं पाऊंगा'।

Abhinav Shukla says Rubina Dilaik is quarantining in Shimla after Covid-19 diagnosis
अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनव ने आगे कहा कि, 'पैनिक से किसी को कोई मदद नहीं मिलती, हम सभी को जानकारी होनी चाहिए कि इसे कैसे हैंडल करना है। अगर हम घबराएंगे तो हमारे आस-पास के लोग भी वैसा ही करने लगेंगे। हम सभी एसओपी का पालन कर रहे हैं और ये बहुत जरूरी है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्द ही ठीक हो जाएगी'।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhinav Shukla says Rubina Dilaik is quarantining in Shimla after Covid-19 diagnosis
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

गौरतलब है कि रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये एक पावरफुल मैसेज के साथ अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर ध्यान देती हूं और सकारात्मक ही सोचती हूं। अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।'

विज्ञापन
Abhinav Shukla says Rubina Dilaik is quarantining in Shimla after Covid-19 diagnosis
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
रुबीना ने यह भी कहा था कि 'मैं बहुत जल्द ठीक होकर वापस अपने अंदाज में लौटूंगी और अपने फैंस को एंटरटेन करने आउंगी। मैं सबसे यही गुजारिश करना चाहती हूं कि हमें अपना ध्यान खुद ही रखना है और अपने परिवार का भी इसलिए घर पर ही रहें और स्वस्थ रहें। इस वक्त हमारी सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है इसलिए सभी सावधानियां बरतें और खुद का ख्यास रखें।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed