बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में छह खबरें...
अमिताभ, सलमान और कपिल के शो के ताजा अपडेट्स, मनोरंजन जगत की छह खबरें
बंद होने वाला है अमिताभ का शो 'कौन बनेगा करोड़पति'
अमिताभ बच्चन स्टारर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन जल्द ही बंद हो जाएगा। दरअसल शो की शुरुआत में ही इस बात का एलान कर दिया गया था कि इस बार केबीसी का 13 हफ्तों का होगा, जिसमें कुल 65 एपिसोड्स टेलिकास्ट किए जाएंगे। इस सीजन के बारे में बता दें कि खास तौर पर इस बार कर्मवीर स्पेशल एपिसोड रखा गया था। इसके साथ ही शो में इस बार 7 करोड़ की राशि सर्वाधिक थी जिस तक कोई भी कंटेस्टेंट नहीं पहुंच पाया।
द कपिल शर्मा शो छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा है। शो की मदद से एक बार फिर कपिल शर्मा दर्शको के दिलों पर राज कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सिर्फ शो के क्लिप्स ही नहीं बल्कि शो के शूटिंग क्लिप्स भी अक्सर वायरल हो जााते हैं। ऐसे ही एक वीडियो क्लिप को शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि शूटिंग के बीच में लाइट चली गई है। वहीं दर्शक भी कपिल और बाकी टीम से अपनी अपनी बात कह रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on
करीना पर अक्षय का कमेंट
फिल्म गुड न्यूज में एक बार फिर अक्षय कुमार और करीना कपूर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरो शोरो से शुरू हो चुका है। इस बीच अक्षय ने हाल ही में करीना को लेकर एक इंटरव्यू में बात की। अक्षय ने कहा कि, 'बेबो के साथ फिल्में बनाना किसी वाइल्ड पिकनिक पर जाने जैसा है।' इसके बाद अक्षय ने कहा कि, 'बेबो हर बात में शानदार हैं। वो एक चुटकी में मम्मी, दोस्त और को-स्टार बन जाती हैं।'
किरदारों को लेकर ऋषि कपूर का बयान
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की अपकमिंग फिल्म 'द बॉडी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वहीं फिल्म के अलावा बात करते हुए ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं अभी बहुत काम करना चाहता हूं। लेकिन फिल्म का किरदार अच्छा होना चाहिए। मैं मेन लीड के पिता या एक्ट्रेस के पिता का किरदार नहीं निभाना चाहता हूं। मैं ऐसे रोल करना चाहता हूं जिसका फिल्म में योगदान हो।'