{"_id":"6abe3fe72a4ea88a2b0dc63a","slug":"64-year-old-jim-carrey-marries-32-year-old-girlfriend-min-ah-in-private-los-angeles-ceremony-2026-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिम कैरी: अभिनेता ने 32 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की शादी; बेटी और पोते की मौजूदगी में सार्वजनिक किया था रिश्ता","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जिम कैरी: अभिनेता ने 32 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की शादी; बेटी और पोते की मौजूदगी में सार्वजनिक किया था रिश्ता
Thu, 01 Oct 2026 04:51 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:51 PM IST
सार
Jim Carrey Marriage: अभिनेता और कॉमेडियन जिम कैरी ने अपनी गर्लफ्रेंड मिन आह से शादी कर ली है। उनका रिश्ता सार्वजनिक होने के कुछ महीनों बाद ही वह शादी के बंधन में बंधे हैं।
विज्ञापन
मिन आह के साथ कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी अभिनेता जिम कैरी ने अपनी गर्लफ्रेंड मिन आह से शादी कर ली है। 64 साल के अभिनेता और उनकी 32 साल की मिन ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। यह शादी लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में हुई।
मिन आह के साथ कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
कब सार्वजनिक हुआ रिश्ता?
अभिनेता की शादी की खबर कैरी और मिन आह के अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के कुछ ही महीनों बाद आई है। उन्होंने इस साल फरवरी में पेरिस में सीजर अवार्ड्स में एक साथ आकर अपने रिश्ते को सबके सामने जाहिर किया था। अवार्ड शो में, कैरी को मानद सीजर अवार्ड मिला, जिसे 'फ्रेंच ऑस्कर' भी कहा जाता है। यह फ्रांस की 'एकेडमी डेस आर्ट्स एट टेक्निक्स डू सिनेमा' की तरफ से दिया जाता है।

कैरी ने अदा किया मिन का शुक्रिया
अवार्ड लेते हुए अपनी स्पीच में कैरी ने मिन आह का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मेरे शानदार परिवार, मेरी बेटी जेन और मेरे पोते जैक्सन का शुक्रिया। मैं आप सभी से हमेशा प्यार करता रहूंगा। मेरी बेहतरीन साथी, मिन का भी शुक्रिया। मिन मैं तुमसे प्यार करता हूं। आखिर में उस सबसे मजेदार इंसान का शुक्रिया जिसे मैं जानता हूं। मेरे पिता पर्सी जोसेफ कैरी, जिन्होंने मुझे प्यार, उदारता और हंसी की अहमियत सिखाई।'

ऋतिक-सबा के पांच साल: अभिनेता ने साझा की रोमांटिक तस्वीरें; पूर्व पत्नी के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइमलाइट से दूर रहा कपल
खबरों के मुताबिक यह कपल 2022 से ही निजी तौर पर साथ देखा जा रहा था, मगर उन्होंने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा। आखिरकार सार्वजनिक रूप से सामने आकर उन्होंने अपने रिश्ते को सबके सामने जाहिर किया।

कैरी ने कितनी शादियां कीं?
- यह कैरी की तीसरी शादी है। इससे पहले अभिनेता ने अभिनेत्री मेलिसा वोमर से शादी की थी।
- उन्होंने 1987 में शादी की थी। उनकी एक बेटी जेन एरिन कैरी है। 1995 में उनका तलाक हो गया था।
- कैरी ने एक्ट्रेस लॉरेन हॉली से भी शादी की थी, जिनसे उनकी मुलाकात 'डंब एंड डम्बर' में काम करने के दौरान हुई थी।
- इस जोड़े ने सितंबर 1996 में लॉस एंजिल्स में शादी की थी।
- उनकी शादी एक साल से भी कम समय तक चली। जून 1997 में वे अलग हो गए।