फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Game of Thrones movie Aegons Conquest announced will release in 2029

गेम ऑफ थ्रोन्स: 'एगॉन कॉन्क्वेस्ट' के जरिए बड़े परदे पर दिखेगी कहानी, कब रिलीज होगी चर्चित सीरीज पर बनी फिल्म?

Wed, 30 Sep 2026 12:07 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Sep 2026 12:07 PM IST
सार

 Aegons Conquest Release Date: ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के मशहूर होने के बाद अब यह फैंचाइजी ओटीटी से बड़े पर्दे की तरफ बढ़ने वाली है। इसी  फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन्स कॉन्क्वेस्ट’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जानें फिल्म की जानकारी….

विज्ञापन
Game of Thrones movie Aegons Conquest announced will release in 2029
गेम ऑफ थ्रोन्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेबसीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब यह फ्रैंचाइजी जल्द ‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन्स कॉन्क्वेस्ट’ नाम से फीचर फिल्म का बनाने जा रही है। इस फिल्म को 2029 में रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन

क्या होगी फिल्म की कहानी?

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में सदियों पुराने राजा के संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन्स कॉन्क्वेस्ट’ भी राजनीतिक ड्रामा पर होगा। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। मगर फिर भी उम्मीद है कि यह टारगेरियन राजवंश के संस्थापक एगॉन प्रथम टारगेरियन और उनके द्वारा वेस्टरोस पर विजय प्राप्त करने की कहानी पर आधारित है। एगॉन प्रथम वेस्टरोस के पहले टार्गेरियन राजा थे । और उन्होंने ही उस विजय अभियान की शुरुआत की जिसने इस महाद्वीप का स्वरूप बदल दिया। अपने ड्रैगन बैलेरियन द ब्लैक ड्रेड पर सवार होकर, एगॉन अपनी बहनों और पत्नियों, विसेन्या और रेनीस के साथ युद्धरत राज्यों को टार्गेरियन शासन के अधीन लाने के लिए निकले। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ श्रृंखला की घटनाओं से कई सदियों पहले की है, जो एचबीओ पर आठ सीजन तक चली और इसी से प्रेरित स्पिन-ऑफ शो ‘ए हाउस ऑफ द ड्रैगन’ और ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्सट भी बने।

विज्ञापन

Game of Thrones movie Aegons Conquest announced will release in 2029
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ - फोटो : सोशल मीडिया

कौन होंगे निर्माता- निर्देशक 
‘गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन्स कॉन्क्वेस्ट’ का निर्देशन ओवेन हैरिस ने करेंगे। इससे पहले उन्होंने एचबीओ के ‘ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स’ के एपिसोड्स का भी निर्देशन किया था। वहीं इस फिल्म की पटकथा  ब्यू विलमन ने लिखी है। फिल्म का निर्माण वार्नर ब्रदर्स कर रहे हैं।
फिल्म 6 जून 2029 को रिलीज की जाएगी। फिलहाल फिल्म की कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।  

विज्ञापन

Game of Thrones movie Aegons Conquest announced will release in 2029
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ - फोटो : सोशल मीडिया

 ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के बारे में 

  • वेबसीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक पॉपुलर सीरीज है। यह मार्टिन के उपन्यास ‘अ सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ पर आधारित है। 

  • ‘गेम ऑफ थ्रोन्स" 2011 से 2019 तक चला और टेलीविजन के सबसे सफल फैंटेसी ड्रामा में से एक बन गया। 

  • इस सीरीज में पीटर डिंकलेज, लीना हेडी, किट हैरिंगटन, एमिलिया क्लार्क, मैसी विलियम्स और सोफी टर्नर सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया।

  • सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाली 8 सीजन में विभाजित सीरीज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed