छोटे पर्दे पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से एक बार फिर सभी का दिल जीत रहे हैं। वहीं शो भी कभी सवालों को लेकर तो कभी अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए खुलासों को लेकर सुर्खियों में रहता है। इसके साथ ही शो के कंटेस्टेंट भी अक्सर अमिताभ की तारीफ करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ उलटा ही देखने को मिला है।
दरअसल अक्सर कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स के साथ सवालों के अलावा भी बातें करते नजर आते हैं। ऐसी ही एक महिला प्रतिभागी से बात करते हुए अमिताभ कहते हैं कि आपको कुछ और नामों से भी बुलाया जाता है। जैसे टुन्नू और चुम्मा। तो इन नामों का मतलब क्या है?
अमिताभ के सवाल पर कंटेस्टेंट कहती है कि हमारे यहां टुन्नू उसको कहते हैं जो हमेशा रोते रहते है, जैसे टुनटुना रहे हैं। महिला की ये बात सुनकर अमिताभ मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि हमारी पत्नी को भी कुछ ऐसे ही नाम से बुलाया जाता था। आज पूछूंगा उनसे कि क्या वो भी रोती रहती थीं।वहीं इसके बाद महिला प्रतिभागी अपने दूसरे निक नेम चुम्मा के बारे में बताती हैं।
4 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
अमिताभ के इस सवाल पर महिला प्रतिभागी बताती हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन का 'चुम्मा' गाना पसंद नहीं था और इस जवाब पर अमिताभ बच्चन हैरान रह जाते हैं। साथ ही उनसे पूछते हैं कि आखिर उन्हें इस गाने में क्या पसंद नहीं था तो महिला प्रतिभागी जवाब देती हैं कि उन्हें इसके बोल पसंद नहीं थे।
प्रतिभागी के जवाब से हैरान अमिताभ शो में मौजूद ऑडियंस से पूछते हैं कि आप में से कितने लोगों को यह गाना पसंद है। अमिताभ के सवाल पर अधिकतर लोग उनके पक्ष में ही हाथ उठाते हैं। इसके बाद अमिताभ फिर से गेम की ओर रुख कर लेते हैं।