लंबे इंतजार के बाद 'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी की वापसी हुई है। दर्शक काफी समय से अनीता भाभी को याद कर रहे थे। अब एक बार फिर से विभूति नारायण के घर में भाभी जी की चहक सुनाई देगी और तिवारी जी की खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा।
2 of 5
saumya tondon
- फोटो : इंस्टाग्राम
लेकिन इस बार भाभी जी की भूमिका में सौम्या टंडन नहीं बल्कि नेहा पेंडसे दर्शकों को दिखाई देंगी। नेहा के सामने चुनौती भी है और उनसे फैंस की उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें भी हैं, क्योंकि सौम्या टंडन ने अपने अभिनय से पहले ही बहुत हाई बेंच मार्क सेट कर दिया है।
3 of 5
नेहा पेंडसे
- फोटो : Insatagram- @nehhapendse
खबरों के मुताबिक एपिसोड में भाभी जी वाले हिस्से की शूटिंग शुरू हो चुकी है। नेहा ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। लाल रंग की साड़ी में नेहा काफी खूबसूरत लग रही हैं। लाल लिपस्टिक और गले में खूबसूरत चोकर सेट उनके स्टनिंग लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं, शूटिंग की एक और तस्वीर उन्होंने साझा की, जिसमें सेट पर अन्य सदस्य भी दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।
4 of 5
नेहा पेंडसे
- फोटो : Insatagram- @nehhapendse
तीसरी तस्वीर में नेहा प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी पर बना डिजाइन बेहद आकर्षक लग रहा है। चौथी तस्वीर की बात करें तो इसमें नेहा ने लाल सूट में पहन रखा हैं। बता दें कि उन्होंने पहले ही अपने दर्शकों से अनुरोध किया था कि उनके और सौम्या टंडन के बीच तुलना न की जाए। उन्होंने कहा था कि दर्शक मुझे समय दें। मैं बेहतर करके दिखाऊंगी।
5 of 5
नेहा पेंडसे
- फोटो : Insatagram- @nehhapendse
सौम्या टंडन के शो छोड़ने के बाद नेहा पेंडसे अब उनकी जगह ले रही हैं। गोरी मैम के अवतार में फैंस उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं खुद नेहा भी शो से जुड़कर खूब उत्साहित हैं। इससे पहले नेहा पेंडसे कई अन्य टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। वे ‘कहानी घर घर की’ और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी दिखाई दी थीं, इसके अलावा ‘बिग बॉस सीजन 13’ में नेहा पेंडसे पॉपुलर टीवी कंटेस्टेंट्स में से एक रही थीं।