टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक को एक बार फिर से इस शो में देखने वालों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, घनश्याम के गले में एक गांठ पाई गई है जिसकी सर्जरी सोमवार को की गई। इस गांठ का पता घनश्याम को कुछ समय पहले ही चला था जिसके बाद उन्होंने सीधे डॉक्टर से संपर्क किया और डॉक्टर ने इसकी सर्जरी करवाने की सलाह दी।
2 of 5
नट्टू काका
- फोटो : File Photo
मार्च में हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन के दौरान इस टीवी धारावाहिक की शूटिंग भी बाकियों की तरह बंद हो गई थी। जब लॉकडाउन खत्म होने के बाद शूटिंग शुरू भी की गई तब नए दिशा निर्देशों के अनुसार 65 साल से ऊपर के कर्मचारियों और कलाकारों का शूटिंग में भाग लेना वर्जित था। उस दौरान घनश्याम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक बार को कोरोना वायरस से बच भी जाएंगे लेकिन अगर उन्हें अभिनय से दूर रखा गया तो वह पक्का मर जाएंगे। उन्होंने इच्छा जताते हुए कहा था कि वह अपने चेहरे पर मेकअप लगाकर दुनिया को अलविदा कहना चाहते हैं।
3 of 5
नट्टू काका
- फोटो : File Photo
जब अदालत की तरफ से 65 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों और कर्मचारियों को शूटिंग शुरू करने की इजाजत दी गई तब घनश्याम भी शूटिंग शुरू करने वाले थे। लेकिन, अब उन्हें गले की सर्जरी होने की वजह से कुछ और समय के लिए सेट से दूर रहना पड़ेगा।
4 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
- फोटो : File Photo
घनश्याम के इस कठिन समय में उनके इस शो के निर्माता उनकी पूरी तरह सहायता कर रहे हैं। साथ ही उनके सह कलाकारों ने भी घनश्याम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : File Photo
घनश्याम को टीवी के इस लोकप्रिय धारावाहिक का हिस्सा बने वह 10 साल बीत चुके हैं। तभी से लोग उन्हें नट्टू काका के नाम से जानते हैं। इस शो के अलावा घनश्याम खाकी, शिकारी, तेरे नाम, घातक, चाइना गेट, बरसात, आंदोलन, क्रांतिवीर, तिरंगा जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।