फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाटी पिंकी ने पहना 50 किलो का लहंगा, लंबाई के बाद अब लहंगे से बनीं आकर्षण का केंद्र

Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Naati Pinki Ki Lambi Love Story actress Riya Shukla wear 50 kg lehenga
Riya Shukla - फोटो : amar ujala mumbai

टीवी का लोकप्रिय शो 'नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी' को शुरू हुए अभी कुछ ही समय बीता है, लेकिन अपने कुछ रोचक तथ्यों और दिलचस्प कहानी की वजह से लगातार यह सुर्खियों में बना हुआ है। जब से इस शो का प्रोमो लॉन्च हुआ है तभी से एक कम लंबाई वाली लड़की की प्रेम कहानी की चर्चा टीवी से लगातार जुड़े रहने वाले दर्शकों में होती रही है। 

Naati Pinki Ki Lambi Love Story actress Riya Shukla wear 50 kg lehenga
रिया शुक्ला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस धारावाहिक की अभिनेत्री रिया शुक्ला को पिंकी के किरदार में देखा जा रहा है। शो में इस समय पिंकी और उसके प्रेमी गगन की शादी की चर्चा जोरों पर है, और कई पारंपरिक समारोह चल रहे हैं। पिंकी अपने व्यक्तित्व के साथ करिश्मा बिखेर रही है, और वह अपने शादी समारोह के लिए उज्ज्वल और रंगीन कपड़े पहने हुए भी दिखाई दे रही है। 

Naati Pinki Ki Lambi Love Story actress Riya Shukla wear 50 kg lehenga
रिया शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इन सभी मौज-मस्ती के बीच, पिंकी को अपनी शादी के लहंगे को संभालना काफी मुश्किल होता जा रहा था। खूबसूरत लाल लहंगे को सुनहरे धागों के साथ बुना गया है, जो गगन और पिंकी की शादी की शूटिंग के दौरान मुख्य आकर्षण रहा, लेकिन बहुत कम लोगों को पता था कि इसका वजन 50 किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naati Pinki Ki Lambi Love Story actress Riya Shukla wear 50 kg lehenga
रिया शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

इस भारी भरकम लहंगे को पहनने के बाद अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए धारावाहिक की मुख्य भूमिका में अभिनेत्री रिया शुक्ला ने कहा, 'यह पहली बार है, जब मैंने कुछ ऐसा पहना है जो अधिक वजन वाला है। इस लहंगे को लेकर चलना और इतना वजनी होने के बावजूद इसे आकर्षक ढंग से धारण करना थोड़ा मुश्किल था। सबसे पहले तो मैं डर गई थी और मैं चलते हुए लोगों की बाहों को पकड़ रही थी, ताकि मैं कहीं गिर न जाऊं, लेकिन आखिरकार मैंने उसे संभालना सीखा और फिर सब ठीक हो गया। जब मैंने आखिर में लहंगे को अपनाया और अब मैं इसे पहनकर बहुत खुश हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed