टीआरपी की रेस में तहलका मचाने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। हमेशा की तरह इस बार भी सीरियल की दुनिया में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। इस लिस्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की टीआरपी में काफी गिरावट आई है तो वहीं एकता कपूर के सीरियल को काफी फायदा हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा।
2 of 5
Kulfikumar Bajewala
- फोटो : twitter
बार्क रिपोर्ट के अनुसार हमेशा की तरह इस बार भी 'नागिन 3' सीरियल पहले नंबर पर काबिज है। दूसरे नंबर पर 'कुडंली भाग्य' और तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' जगह बनाने में बनाने में कामयाब हुआ। वहीं चौथे नंबर पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' है। इस सीरियल में कुल्फी के असली पापा कौन हैं? छोटी सी बच्ची की तलाश यूजर्स को काफी पसंद आ रही है जो कि टीआरपी में साफ दिखाई दे रहा है।
3 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- फोटो : twitter
इसके साथ ही पांचवें नंबर पर 'इंडियन आइडल 10' जबकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को छठा स्थान मिला है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते यह सीरियल अच्छी टीआरपी हासिल करने में कामयाब रहा। वहीं 7वें स्थान पर 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' और 8वें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' रहा।
4 of 5
Kasautii Zindagii Kay 2
- फोटो : twitter
इस लिस्ट में नौंवें नंबर पर 'तुझसे है राबता' और 10वें स्थान पर 'कसौटी जिंदगी के' रहा। इस बार टीआरपी की लिस्ट में सबसे ज्यादा फायदा एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' को मिला। काफी समय से यह शो टॉप 10 की लिस्ट से बाहर था। सीरियल में इस समय प्रेरणा और अनुराग की लव स्टोरी की शुरुआत हो चुकी है।
ऐसे में टीआरपी देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दर्शकों को इन दोनों का रोमांस पसंद आ रहा है। इस लिस्ट में दूर-दूर तक 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'बिग बॉस सीजन 12' का नाम नहीं है। 'केबीसी 10' जल्द ही ऑफएयर होने जा रहा है ऐसे में 'बिग बॉस सीजन 12' की गिरती टीआरपी लगातार मेकर्स के लिए परेशानी बनी हुई है।